फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PR paddy purchased 10 thousand quintals more than last year

Hisar News: पीआर धान की बीते वर्ष से 10 हजार क्विंटल ज्यादा हुई खरीद

Sun, 17 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
PR paddy purchased 10 thousand quintals more than last year
हांसी। अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद का समय पूरा हो गया है। वहीं बीते वर्ष से इस बार 10 हजार क्विंटल धान की खरीद ज्यादा हुई है। उपमंडल में पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा आवक व खरीद हुई। अंतिम दिन मंडी में 604 क्विंटल धान की खरीद नहीं हो सकी। सरकारी खरीद न होने से किसान अब धान को वापस लेकर जाएंगे या धान को सस्ते दामों पर बेचेंगे।
विज्ञापन

पीआर धान की सरकारी खरीद का समय शुक्रवार तक था। लेकिन खरीद के अंतिम दिन 604 क्विंटल धान की खरीद नहीं हुई। इसमें 599 क्विंटल धान हांसी अनाज मंडी और 5 क्विंटल धान सिसाय फसल खरीद केंद्र में नहीं खरीदा जा सका।
विज्ञापन



1,18,623 क्विंटल धान की हो चुकी आवक

हांसी व सिसाय में अब तक 1,18,623 क्विंटल पीआर किस्म धान की आवक हो चुकी है। जिसमें 1,18,019 क्विंटल धान की खरीद हुई है। हांसी अनाज मंडी में 77,625 क्विंटल धान की फसल की आवक हो चुकी है। जिसमें से 77,025 क्विंटल धान की खरीद सरकारी एजेंसी कर चुकी है और 70,421 क्विंटल धान की उठान का कार्य भी पूरा हो चुका है। सिसाय फसल खरीद केंद्र में 40,998 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 40,993 क्विंटल की खरीद हुई है। 34,560 क्विंटल धान की उठान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष उपमंडल में 1,07,798 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इसमें 69,474 क्विंटल धान की खरीद हांसी अनाज मंडी व 38,194 क्विंटल धान की खरीद सिसाय फसल खरीद केंद्र में हुई थी।




नमी व अन्य कारणों से अंतिम दिन धान की कुछ ढेरियां नहीं खरीदी गईं। बाकी ज्यादातर धान की खरीद हुई है। पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा खरीद हुई है।- राजेश खोथ, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed