फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power Minister gave instructions to the officer of Excise and Taxation Department to chargesheet

बिजली मंत्री ने दिए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी को चार्जशीट करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Power Minister gave instructions to the officer of Excise and Taxation Department to chargesheet
हिसार। गांव के बीच में शराब का ठेका खोले जाने की शिकायत पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसे चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गांव नंगथला के शराब ठेके को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान गांव नंगथला के कमलहंस, कुसुम ने अपना परिवाद सुनाते हुए कहा कि गांव के बीच में शराब ठेका बना हुआ है। शराब ठेका गांव के लोकल बस अड्डे के पास है। यहां से कॉलेज की छात्राओं को गुजरना पड़ता है। जिस कारण पूरे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इस बीच बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग ने परिवाद पर जवाब देने के लिए खड़े हुए आबकारी विभाग के आयुक्त आरके सिंगला से पूछा कि आप गांव में शराब ठेका खोलने का नियम बताओ। अधिकारी ने बताया कि गांव की फिरनी के बाहर ठेका खोला जा सकता है। विधायक जोगीराम ने कहा कि तो गांव के बीच में ठेका क्यों खोला है। विधायक ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह को संबंधित अधिकारी को सस्पेंड करने का अनुरोध किया। बिजली मंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी को चार्जशीट करें। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, हांसी की एसपी नितिका गहलोत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed