{"_id":"6303cc9c0d8deb429e003e44","slug":"poonam-wins-gold-at-indian-open-para-athletic-championships-hisar-news-hsr6398534177","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में सूर्य नगर की पूनम ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में सूर्य नगर की पूनम ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
हिसार। इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप की एफ-56 कैटेगिरी में सूर्य नगर की पूनम शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है। चैंपियनशिप बंगलूरू में 18 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक हुई थी। वह साई के गिरी सेंटर में कोच सोमबीर सिंह, अरविंद कुमार और धर्मेंद्र निमार के पास प्रशिक्षण ले रही है। हाल ही में पूनम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था।
पूनम ने बताया कि उन्होंने दो इवेंट डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में भाग लिया था। पूनम ने 18.31 मीटर डिस्कस थ्रो फेंक गोल्ड मेडल जीता है। वहीं जेवलिन थ्रो में पूनम को हार का सामना करना पड़ा। पूनम का घर पहुंचने पर फूलों की माला पहना कर स्वागत किया और मिठाई खिलाई।
मां की मौत के बाद भी पूनम ने नहीं मानी हार
वर्ष 2017 में पूनम की मां पूजा शर्मा का निधन हो गया था। इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लग गई। उसने डिप्रेशन दूर करने के लिए ढाई माह बाद ही मैदान में जाना शुरू कर दिया और पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2011 में दिसंबर माह में थर्ड इंडियन ओपन चैंपियनशिप में शॉटपुट में 7.23 मीटर दूर गोला फेंककर पूनम ने वर्ल्ड रैकिंग फर्स्ट बनाई थी।
विज्ञापन
अब मेरा सपना नेशनल चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है। इसके लिए अब मैं तैयारी शुरू करूंगी। फिलहाल मैं गिरी सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हूं।
- पूनम शर्मा, एथलेटिक खिलाड़ी, सूर्य नगर निवासी