{"_id":"0a150415efa079545b2b9dfac33a217c","slug":"political-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लास से बाहर निकली बाल्टी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लास से बाहर निकली बाल्टी की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मय्यड़ में सुमन देवी को लॉटरी के जरिए पंच चुना गया। बाल्टी के निशान पर चुनाव लड़ी सुमन तथा रेखा को बराबर के वोट हासिल हुए थे। इसके बाद लॉटरी के लिए शीशे के ग्लास में पर्ची डाली गई। सुमन के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें पंच घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल गांव के इस वार्ड में कुल 197 वोटर थे। इसमें रविवार को 154 मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया। यहां प्रत्याशी सुमन तथा रेखा को 66-66 वोट हासिल हुए। इस वार्ड में 11 वोट रद्द किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के नियम के हिसाब से अब लॉटरी निकालकर या सिक्का उछालकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर प्रत्याशी के समर्थकों ने इसे मानने से इंकार कर दिया। सोमवार को दोनों पक्ष उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रत्याशी सुमन के परिजनों ने पोलिंग पार्टी पर ही आरोप जड़ दिए। परिजनों ने पोलिंग पार्टी के सदस्यों पर गलत तरीके से वोट रद्द करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की। डीसी के निर्देश पर एसडीएम अशोक बंसल से मिले। एसडीएम ने दोनों पक्षों के समक्ष लॉटरी से पंच चुने जाने के प्रावधान की जानकारी दी।
विज्ञापन
दोपहर बाद एसडीएम अशोक बंसल पंचायत भवन पहुंचे। यहां शीशे का एक ग्लास रखा गया। जिसमें दोनों प्रत्याशी के नाम की पर्ची डाली गई। तय किया गया कि जो नाम निकलेगा वही पंच मानी जाएगी। सुमन के नाम की पर्ची निकलने पर उसे विजेता पंच घोषित कर दिया गया।