{"_id":"5eff7f8b8ebc3e4342527739","slug":"policeman-of-central-jail-1-10-people-found-corona-positive-including-woman-attending-wedding-ceremony-hisar-news-rtk5623819189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल-1 का पुलिसकर्मी, शादी समारोह में शामिल हुई महिला सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल-1 का पुलिसकर्मी, शादी समारोह में शामिल हुई महिला सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
Policeman of Central Jail-1, 10 people found corona positive including woman attending wedding ceremony
- फोटो : Hisar
जिले में शुक्रवार को 10 और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें नौ संक्रमित हिसार व एक रोहतक जिले का रहने वाला है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 262 पर पहुंच गया है। विभाग ने सभी संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर कर दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों और लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
ये है संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री
पीएलए एरिया वासी संक्रमित व्यक्ति का 14 वर्षीय बेटा कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमित मिला है। इससे पहले किशोर का पिता भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संक्रमित युवक के संपर्क में आने के बाद 29 जून को संक्रमित मिला था।
रेलवे स्टेशन के नजदीक ज्योतिपुरा मोहल्ले की 38 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो 29 जून को जिंदल चौक स्थित सनसिटी मॉल में शादी समारोह में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन
सेक्टर 14 एरिया का 20 वर्षीय एक युवक संक्रमित मिला है, जो एक जुलाई को यूक्रेन से फ्लाइट के जरिये हिसार लौटा था। संक्रमित युवक एमबीबीएस का छात्र है।
कैमरी रोड स्थित वाटर वर्क्स के नजदीकी एरिया निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो पुलिस विभाग में बतौर एसआई तैनात है। फिलहाल उसकी बरवाला में पोस्टिंग है।
शहर की सेंटर जेल वन में तैनात एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है, जो रोहतक के रुड़की गांव का निवासी है। पुलिसकर्मी करीब एक साल से जिले में ही तैनात है।
बालसमंद गांव निवासी 31 वर्षीय संक्रमित युवक पीएलए मार्केट स्थित हेयर सैलून में काम करता है। युवक सैलून संचालिका के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
हांसी क्षेत्र के बड़सी गेट स्थित चेता मोहल्ला का 28 वर्षीय संक्रमित युवक कोटक महिंद्रा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत है।
ढाणी गारण निवासी 34 वर्षीय संक्रमित अकाउंटेंट है और जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की मिली है।
बड़वाली ढाणी निवासी 27 वर्षीय संक्रमित युवक बीएसएफ कैंट में क्लर्क तैनात है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री शिलांग की मिली है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी संक्रमित युवक से कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमित मिला है।
राहत : 260 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से कोविड-19 दोनों लैब में भेजे गए सैंपल में से अग्रोहा लैब से 100 और एनआरसी लैब से 160 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम निगेटिव आई है। दोनों लैब द्वारा करीब 30 लोगों की रिपोर्ट अंडर प्रोसेस रखी गई है।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से चार लोग डिस्चार्ज, छह संक्रमित सहित सात मरीज उपचाराधीन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से शुक्रवार को ठीक होने के बाद चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया। इनमें कॉलेज का एक नवनियुक्त डॉक्टर, हिसार की अग्रसेन कॉलोनी निवासी दो व्यक्ति और फतेहाबाद के जाखल निवासी एक युवक शामिल हैं। शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में छह संक्रमितों के अतिरिक्त एक संदिग्ध उपचाराधीन था। उधर, जिले के जनसंपर्क विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने पर उसके संपर्क में आए गांव सिवानी बोलान के लोगों का सात दिन बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सिवानी बोलान निवासी कर्मचारी हिसार अपने परिवार के साथ रहता है और गांव में किसी शादी समारोह में शिरकत करने एक जुलाई को गांव में आया हुआ था। पीएचसी अग्रोहा के एमओ डॉ. संजीव सामरिया ने बताया कि संक्रमित के सीधे संपर्क में आए लोगों को सूची तैयार कर ली गई है। संक्रमित के संपर्क में आए हुए लोगों के सात दिन होने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
औद्योगिक इकाईयां, निजी व सरकारी विभाग अपने कर्मियों के मौजूदा पते, मोबाइल नंबरों की अपडेट सूची तैयार करें : विनय सिंह
मंडल आयुक्त विनय सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ जिले में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में स्थित सभी औद्योगिक इकाईयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और निजी व सरकारी विभाग अपने सभी कर्मचारियों के मौजूदा पते व मोबाइल नंबर की अपडेट सूची तैयार करके अपने पास रखें, ताकि यदि इनमें से कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे ट्रैस करके तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। जिले में 50 से अधिक बेड वाले सभी निजी अस्पतालों के 25 प्रतिशत बेड कोविड के लिए आरक्षित किए जाएं, ताकि आवश्यकता के अनुसार इनका उपयोग किया जा सके। भविष्य की तैयारी के तहत उन्होंने हिसार के नागरिक अस्पताल, हांसी, आदमपुर, बरवाला, उकलाना, नारनौंद व सीसवाल के अस्पतालों में 200 आक्सीजन बेड की क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए।