फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police will get ultrasound done on rape victim, will seek advice from doctors for abortion

Hisar News: दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस करवाएगी अल्ट्रासाउंड, गर्भपात के लिए चिकित्सकों की सलाह लेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police will get ultrasound done on rape victim, will seek advice from doctors for abortion
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के मामले में पुलिस अब पीड़िता का अल्ट्रासाउंड करवाएगी। अल्ट्रासाउंड में सटीक पता चल पाएगा कि वह कितने माह की गर्भवती है। इसके बाद पुलिस चिकित्सकों की राय लेकर गर्भपात करवाने को लेकर लीगल कार्रवाई अमल में लाएगी। मंगलवार को पुलिस पीड़िता के बयान लेने के लिए उसके घर पहुंची। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एमपीटी किट को लेकर जांच की जाएगी। इस संबंध में चिकित्सकों ने पीड़िता की मां से भी बातचीत की है।
विज्ञापन

एक आरोपी पीड़िता का परिचित
पीड़िता की मां ने बताया था कि 16 साल की बेटी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह बेटी ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। बेटी को दवा दिलवाने के लिए सीएचसी में लेकर गई। वहां पर नर्सिंग ऑफिसर ने जब जांच की तो उसने बताया कि छात्रा करीब पांच माह की गर्भवती है। पता चलने पर जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले घर पर कोई नहीं था, उस समय रिश्तेदारी में पड़ने वाला युवक घर पर आया था और दुष्कर्म किया था। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन वह अपने दोस्त को लेकर पीड़िता के घर आया और दोनों ने गलत काम किया। दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने बेटी को गर्भपात किट लाकर दी, लेकिन बेटी ने दवा नहीं ली। घटना का पता चलने पर बेटी ने किट निकाल कर दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जांच अधिकारी पीड़िता के बयान लेने के लिए उसके घर गई। पीड़िता के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पीड़िता का अल्ट्रासांउड करवाया जाएगा। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed