फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police will cancel the registration

Hisar News: दूसरे के नाम पर मेडिकल स्टोर चलाने वालों का पुलिस रद्द करवाएगी रजिस्ट्रेशन

Fri, 20 Dec 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police will cancel the registration
हांसी शहर थाने में मेडिकल स्टोर संचालकों से बात करते डीएसपी संजय कुमार
हांसी। पुलिस की टीमें अब शहर और गांवों में भ्रमण कर नशीली दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। वहीं, दूसरे के नाम पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचालकों का पुलिस रजिस्ट्रेशन रद्द करवाएगी व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ डीएसपी संजय कुमार ने बैठक की। बैठक में मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाइयां न बेचने व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएसपी संजय कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि वह किसी भी सूरत में नशीली दवाई न बेचें। अगर कोई मेडिकल संचालक नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस उन मेडिकल स्टोर संचालकों की भी जांच कराएगी।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि वह गांव में स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों पर विशेष ध्यान रखें। यदि मेडिकल स्टोर संचालक किसी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहे हैं, तो तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचित करें। इस अवसर थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सदान्नद, मेडिकल संचालक रमन भ्याना, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, राजकुमार, अजय, वन्शज, मयंक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed