{"_id":"68264b00eb8f33f13c0f9c92","slug":"police-will-bring-the-accused-of-demanding-extortion-from-rajesh-seth-on-production-warrant-hisar-news-c-21-hsr1020-627253-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजेश सेठ से रंगदारी मांगने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजेश सेठ से रंगदारी मांगने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
Fri, 16 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 16 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गांव डोभी निवासी राजेश सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी लुका को हिसार पुलिस शुक्रवार को भरतपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। यहां लाने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी। इस मामले में बालसमंद पुलिस चौकी ने केस दर्ज किया था। राजेश ने वीरवार एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई।
पुलिस को 11 मई को दी शिकायत में डोभी निवासी राजेश ने बताया था कि वह गांव में पेस्टीसाइड और अनाज खरीदने-बेचने का काम करता है। 10 मई को उसके पास डोभी निवासी लुका के नाम से कॉल आई। उसने कहा, रिकॉर्डिंग कर ले, पुलिस को सुनाने में जोर ना आवेगा। तेरे से 50 लाख रुपये की सहायता चाहिए। दो दिन में रुपये न दिए तो हम तेरा घर जानते हैं, अंजाम भुगतने को तैयार रहना। बालसमंद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि रंगदारी मांगने वाला लुका वर्ष 2021 से राजस्थान के भरतपुर की जेल में हत्या के आरोप में कैद है। जेल से ही उसने कॉल कर रंगदारी मांगी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है उसी नंबर से उसने डोभी के तीन-चार अन्य युवकों से भी बातचीत की है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए आवेदन किया था।