फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police took the accused to UP in a case related to fake currency

नकली करंसी ने जुड़े मामले में आरोपी को यूपी लेकर गई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police took the accused to UP in a case related to fake currency
हिसार। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के रहने वाले आरोपी रविकांत से 2.56 लाख रुपये की नकली करंसी बरामद होने के मामले में सीआईए टीम आरोपी को यूपी लेकर गई है। मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी लखनऊ से नकली करंसी लेकर आया था।
विज्ञापन

ढाई लाख नकली करंसी के बदले देते थे एक लाख
आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया था कि आरोपी रविकांत ने पछियांव मोहल्ला नवाबगंज, उन्नाव में खाद बीज की दुकान करता हैं। करीब चार माह पहले लखनऊ निवासी समीर उर्फ सैम के साथ सोशल मीडिया पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान समीर ने बताया कि वह नकली करंसी का काम करता है। जो बिल्कुल असली जैसे दिखाई देते है। जिसे किसी बड़ी पार्टी या परचून में चलाकर काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। समीर ने रविकांत को 2 लाख 56 हजार 100 नकली करंसी दी थी। वह नकली करंसी लेकर हिसार के राजगुरु मार्केट पहुंचा था। जहां से सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि यूपी से उसके साथ एक युवक और आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed