फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police raided the hotel before Valentine's Day

Hisar News: वैलेंटाइन डे से पहले पुलिस ने होटल पर मारा छापा

Tue, 13 Feb 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Police raided the hotel before Valentine's Day
मंडी आदमपुर। आदमपुर में वैलेंटाइन डे से पहले मंगलवार दोपहर को अग्रोहा रोड स्थित एक होटल पर डीएसपी सतपाल ने आदमपुर पुलिस के साथ छापा मारा। छापे के दौरान होटल में दो युवक-दो युवती मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। होटल संचालक को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के बाद चारों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि अग्रोहा रोड स्थित होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। इसके बाद हिसार से डीएसपी सतपाल आदमपुर पुलिस को साथ लेकर होटल में पहुंचे। होटल में पुलिस को दो युवक- दो युवतियां मिलीं। दोपहर एक बजे छापा मारने के बाद करीब छह घंटे तक पुलिस ने दोनों युवक-युवतियों से पूछताछ की और उनकी आईडी की जांच की।
विज्ञापन



आदमपुर के होटलों में फल-फूल रहा देह व्यापार
इस समय आदमपुर के अनेक होटलों में देह व्यापार काफी फल-फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे कुछ होटल संचालक बाहर से युवतियां लाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाते हैं। आदमपुर में इससे पहले भी एक होटल में डीएसपी के छापे के दौरान दो युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए थे। जिसके बाद आदमपुर पुलिस ने होटल संचालक पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ के बाद युवक-युवितयों को छोड़ा: थाना प्रभारी
आदमपुर थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि डीएसपी सतपाल के नेतृत्व में पुलिस ने अग्रोहा रोड स्थित होटल में छापा मारा था। जांच के दौरान युवक-युवतियों की आईडी सही पाई गई। जिसके बाद चारों को छोड़ दिया गया। पुलिस होटल संचालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed