{"_id":"6828e5c8148d7537eb0b62e0","slug":"police-raided-a-brick-kiln-and-arrested-26-bangladeshis-hisar-news-c-21-hsr1020-628580-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस ने ईंट भट्ठे पर मारा छापा, 26 बांग्लादेशी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस ने ईंट भट्ठे पर मारा छापा, 26 बांग्लादेशी पकड़े
Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
हांसी। पुलिस ने शनिवार शाम तोशाम रोड पर चल रहे ईंट भट्ठे पर छापा मारकर वहां रह रहे 26 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पकड़े गए लोगों में 8 पुरुष, 5 महिलाएं व 13 बच्चे हैं।
पुलिस शहर व आसपास अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की तलाश में जुटी है। इसी कड़ी में तोशाम रोड पर बांग्लादेशियों के काम करने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां जाकर छानबीन और दस्तावेज जांच में पाया गया कि ये बांग्लादेशी हैं। पुलिस ने सभी को पकड़कर बजरंग आश्रम में ले आई। रात में इन्हें यहीं ठहराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही इन्हें मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर हांसी लाया गया था। दरअसल 11 मई को भी पुलिस ने हाजमपुर में एक ईंट भट्ठे पर छापा मारकर 39 बांग्लादेशी पकड़े थे। पश्चिम बंगाल में उन्हें सीमा सुरक्षा बल को सौंपा गया है। शहर थाना प्रभारी सदानंद वत्स ने बताया कि ईंट भट्ठे पर जांच की थी। इस दौरान वहां 26 बांग्लादेशी मिले। इनके पास वैध दस्तावेज नहीं है। इन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की जाएगी।