फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police personnel will be deployed at every booth during voting: DSP

मतदान के दौरान हर बूथ पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान : डीएसपी

Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police personnel will be deployed at every booth during voting: DSP
नारनौंद। नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान के दौरान हरियाणा पुलिस के जवान हर बूथ पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मतदान के दौरान आम नागरिकों को हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माजरा में ब्रीफिंग दी गई। डीएसपी नारनौंद राज सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता से ड्यूटी करें। स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम को सुरक्षित बूथ तक पहुंचाएं और मतदान के बाद उन्हें सुरक्षित वापस जमा कराएं। सभी पुलिसकर्मी केवल सरकारी वाहनों का ही इस्तेमाल करेंगे। थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच करें। चुनाव के दौरान बूथ परिसर और आसपास के इलाकों पर कड़ी नजर रखे। अनावश्यक भीड़ जमा न होने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 16 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की निगरानी के लिए उप पुलिस अधीक्षक राज सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चार पेट्रोलिंग टीमें भी तैनात की गई हैं, जो वॉकी-टॉकी से लैस रहेंगी। सभी पुलिस अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट से तालमेल बनाए रखेंगे। कोई भी कर्मचारी रात में बूथ नहीं छोड़ेगा। समय-समय पर उनकी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed