{"_id":"67607f13275ee50dec045e54","slug":"police-is-investigating-the-footage-of-cctv-cameras-hisar-news-c-21-hsr1020-526178-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संगीतकार की हत्या के मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संगीतकार की हत्या के मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
हांसी। ढाणी कुम्हारान में संगीतकार सुरेंद्र कुमार की हत्या के मामले में पुलिस टीमें उनके गांव से शहर आने तक की विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं मामले में संगीतकार के परिजनों व जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि ढाणी कुम्हारान निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र वर्मा का शव वीरवार सुबह सिवानी फीडर नहर के किनारे पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला था। उनके पेट पर तेजधार हथियार के वार के तीन निशान मिले थे। उसका शव खून से लथपथ था।
11 नवंबर को सुरेंद्र दोपहर करीब डेढ़ बजे घर का सामान लाने की बात कहकर हांसी गए थे। इसके बाद वे देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। सुरेंद्र वर्मा बैंजो, हारमोनियम बजाने का काम करते थे और कई हरियाणवी नाटकों में काम कर चुके थे। पुलिस ने उनके रिश्तेदार छाजुराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
मामले में छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी, हांसी।