{"_id":"654e6af91ec778670309cdd6","slug":"police-drug-de-addiction-campaign-started-bearing-fruit-life-of-26-year-old-drug-addict-back-on-track-hisar-news-c-21-hsr1020-257793-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रंग लाने लगा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, पटरी पर लौटी नशा करने वाले 26 वर्षीय युवक की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रंग लाने लगा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, पटरी पर लौटी नशा करने वाले 26 वर्षीय युवक की जिंदगी
विज्ञापन
युवक की नशे की हालत की फोटो - स्रोत पुलिस
हिसार।
हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम की ओर से जिले में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने के अलावा उनका इलाज करवाने का विश्वास दिलाकर मुख्य धारा में लाने का प्रयास करते हैं। नशे से पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र व अस्पताल से दवाई भी दिलवाई जाती है।
हिसार पुलिस नशा मुक्ति टीम इंचार्ज एएसआई सीमा ने बताया कि 14 सितंबर 2023 को उन्हें सूचना मिली कि शहर की एक कॉलोनी में एक युवक नशे से पीड़ित है। जो घर के एक कोने में सीढ़ियों के नीचे चारपाई पर जंजीरों में बंधा युवा बेबस पड़ा है। जिस पर पुलिस टीम युवक के घर पहुंची। परिवार वालों से बात करने पर पता लगा कि परिवार में इसकी मां, पत्नी, एक बेटी और छोटा भाई है। नशे ने इस युवक का जीवन तबाह कर दिया। यह मैकेनिक का काम करता था। कुछ साल पहले इसे नशे की लत लग गई। नशे ने इस युवक को इन हालातों में पहुंचा दिया कि इसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और यह हिंसक होने लगा। जिस कारण इसे बांधना पड़ा। परिवार ने दो साल रोहतक युवक का इलाज भी करवाया। इस दौरान परिवार की आर्थिक हालत भी खराब हो गई। अब इलाज के लिए परिवार के पास पैसा नहीं है। पुलिस टीम ने युवक के परिवारजनों से इसका इलाज करवाने की बात कही। जिस पर परिवार को सहमति उपरांत इस युवक को इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र, गंगवा में भर्ती कराया गया। जहां पर इस युवक का इलाज चल रहा है। इस प्रयास से 2 महीने से भी कम समय में युवक की हालत में बहुत अधिक सुधार हुआ है। अब यह व्यक्ति खुद ही अपने नित्यकर्म करता है। इसकी हालत में प्रतिदिन सुधार हो रहा है। नागरिक को नशा तस्करी के बारे ने सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करें।