{"_id":"67c74e89290b713e9f081b98","slug":"police-brought-sikandar-fauji-on-production-warrant-in-aerial-firing-case-hisar-news-c-21-hsr1020-578387-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हवाई फायरिंग के मामले में सिकंदर फौजी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हवाई फायरिंग के मामले में सिकंदर फौजी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
हांसी। शेखपुरा में सरपंच प्रदीप लादी व ढाणी पुरिया में सुरेश कुमार के घर बाहर हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस की स्पेशल स्टॉफ की टीम सिकंदर फौजी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने सिकंदर को कोर्ट में पेश किया। प्रोडक्शन वारंट पर लाने के दौरान उससे पूछताछ की। जिसके बाद शाम को उसे वापस जेल में भेज दिया। हवाई फायर के आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
बता दें कि आठ दिन पहले शेखपुरा में सरपंच प्रदीप लादी के घर के बाहर देर रात करीब दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। अगले दिन ढाणी पुरिया में भी सुरेश कुमार के घर के बाहर तीन हवाई फायर किए थे। दोनों ही घरों के पास एक पर्ची फेंकी गई थी, जिसमें सिकंदर फौजी का नाम लिखा था। सिकंदर फौजी दो वर्ष पहले गैंगस्टर काला बड़ाला की हत्या के मामले में जेल में बंद है। जहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। प्रदीप व सुरेश को पुलिस सुरक्षा भी दी गई गई।
दोनों घटनाओं में मिली पर्ची पर सिकंदर फौजी का नाम लिखा हुआ था। दोनों मामलों में पूछताछ के लिए उसे लाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करवा दी थी। दोनों को ही एक-एक गनमैन दिया हुआ है। वहीं हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हवाई फायर करने वालों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदीप गैंगस्टर काला बड़ाला का नजदीकी था। वहीं ढाणी पुरिया निवासी सुरेश कुमार का भाई सुंदर उर्फ टकला शराब ठेका चलाता है। करीब चार वर्ष पहले उसका सिकंदर फौजी के मामा के साथ मिलकर शराब ठेके लिए थे। इसमें उसका लेन देन का मामला था।