फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police arrested three in the case of extortion

Hisar News: रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three in the case of extortion
 सीसीटीवी कैमरे में कैद चौथ मांगने के आरोपी। 
हांसी (हिसार)। ग्रीन वैली में टीक्यूएस शोरूम संचालिका से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वीरवार को दिनभर शराब पी। रात को शराब के नशे में रंगदारी मांगी। वहीं, पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की तीन टीमें छानबीन कर रही थी। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि युवकों ने वीरवार रात करीब आठ बजे शोरूम में पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पर्ची पर बदमाश का नाम गोलू भीम नगरिया लिखा हुआ है। नाम के नीचे लिखा गया है कि 50 लाख रुपये सुबह दस बजे तक पहुंचा दे और इसे मजाक मत समझना। नहीं तो सुबह दस बजे बाद आपको पता चल ही जाएगा। इसके बाद आखिरी में उसने मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। शोरूम संचालिका हिसार निवासी अंजू ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने वहां से शोरूम की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की थी। फुटेज में एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पर आते हैं। बाइक चलाने वाला युवक उतर कर शोरूम के गेट से अंदर जाता है और वहां पर जाकर कपड़ों के बारे में पूछता है। फिर बाहर आकर बाइक पर बैठे से मोबाइल मांगता है। इस दौरान वह गेट से एक पर्ची अंदर फेंक कर भाग जाता है। तीसरा युवक सड़क के पास खड़ा था।
विज्ञापन



तीन मामले दर्ज हैं
पर्ची में जिस गोलू भीम नगरिया का नाम दर्ज है उस पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें एक युवक गोलू, एक दादरी का निवासी व तीसरा अन्य युवक है। पुलिस के अनुसार युवकों ने दहशत फैलाने के लिए चौथ मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगदारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों को पकड़ लिया है। तीनों से पूछताछ जारी है। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि शराब के नशे में उन्होंने रंगदारी मांगी थी।- अमित यशवर्धन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed