फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PMShri Nagpur becomes the first school to get affiliation from CBSE, process for 6 schools is still going on

Hisar News: सीबीएसई से मान्यता लेने वाला पहला स्कूल बना पीएमश्री नागपुर, 6 स्कूलों की अभी प्रक्रिया जारी

Tue, 11 Jun 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
PMShri Nagpur becomes the first school to get affiliation from CBSE, process for 6 schools is still going on
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागपुर।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने पिछले साल जिले के सात स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया था। इसके बाद दूसरे चरण में सात और स्कूलों को दर्जा दिया गया। विभाग ने पहले चरण में शुरू हुए पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गांव नागपुर के पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सोमवार को सीबीएसई से मान्यता मिल गई है। पीएमश्री श्रेणी में शामिल स्कूलों में नागपुर पहला स्कूल है जिसे सीबीएसई से मान्यता मिली है। हालांकि अन्य छह स्कूलों की प्रक्रिया अभी चल रही है। अब इस स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों को सीबीएसई प्रणाली से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए स्कूलों को अलग-अलग एनओसी लेने के निर्देश दिए गए थे। इनमें फायर एनओसी, पानी की गुणवत्ता, भवन संरक्षा प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज समेत औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी है। नागपुर स्कूल ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए कक्षा छठी से बारहवीं तक मान्यता ले ली। अधिकारियों का कहना है कि अन्य स्कूलों ने भी सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। उन्हें उम्मीद है कि मान्यता जल्द मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में ये स्कूल बनाए गए थे पीएमश्री
खंड स्कूल
फतेहाबाद राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला
भट्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखूपुर दड़ोली
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना

दूसरे चरण में इन स्कूलों को मिला है दर्जा
खंड स्कूल
भट्टूकलां राजकीय कन्या हाईस्कूल भट्टूकलां
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़
जाखलमंडी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा
टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
मॉडल संस्कृति स्कूलों में पहले शुरू हो चुकी है सीबीएसई प्रणाली
जिले के मॉडल संस्कृति स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली पहले से शुरू हो चुकी है। छह खंडों में शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूल शुरू किए थे। इन स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक सीबीएसई प्रणाली पर पढ़ाई हो रही है।

सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करके आवेदन किया गया। सीबीएसई की ओर से अब वर्ष 2030 तक मान्यता मिल गई है। विद्यार्थी अब सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ सकेंगे। - नंद लाल, प्रिंसिपल, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर।


नागपुर के पीएमश्री स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिल गई है। जल्द ही अन्य पीएमश्री स्कूलों को भी मान्यता मिल जाएगी। सीबीएसई के मानक अधिकतर स्कूल पूरा कर रहे हैं और कुछ ने कर भी लिए हैं। - संगीता बिश्नोई, डीईओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed