फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Players are pedaling to buy old cycles to win medals for the country

Hisar News: पुरानी साइकिल खरीद देश को पदक दिलाने के लिए खिलाड़ी मार रहे पैडल

Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Players are pedaling to buy old cycles to win medals for the country
हिसार में साइकिलिंग के दौरान ​​खिलाड़ी।
हिसार। हिसार खेलों का हब बन चुका है। यहां के खिलाड़ियों ने न केवल राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया। चार साल से खेल विभाग ने खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री तक नहीं खरीदी हैं। इस कारण आज खिलाड़ी अपने खर्च पर खेलों का सामान खरीदकर प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं। उकलाना के प्रभुवाला में राजीव गांधी खेल सेंटर चलता है। इस सेंटर के तहत 30 खिलाड़ी साइकिलिंग करते हैं, जिनमें से पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चार साल पहले खेल विभाग ने 6 इंपोर्टिड रोड साइकिल खरीदी थी। हालात यह है कि महंगी साइकिल होने के कारण पांच से छह खिलाड़ियों ने पुरानी साइकिल खरीदी तो अधिकतर खिलाड़ी सामान्य साइकिल पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे उनकी प्रैक्टिस पूरी तरह बाधित हो रही है। हालांकि कोच की ओर से कई बार खेल विभाग के पास साइकिल की डिमांड भी भेजी गई। चार साल से खिलाड़ियों को साइकिल आने का इंतजार चल रहा है। महाबीर स्टेडियम में विभिन्न खेलों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां रोजाना 600 से ज्यादा खिलाड़ी खेलों का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। स्टेडियम में अभ्यास करवाने वाले कोच ने भी खेल सामग्री की डिमांड भेजी थी, मगर अभी तक खेल सामग्री नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन


चार महीने पहले मैंने 1 लाख 30 हजार रुपये की कार्बन फाइबर की पुरानी साइकिल खरीदी है। यह साइकिल चलने में हल्की है। प्रैक्टिस भी सही होती है। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को साइकिल मिलनी चाहिए। मगर आज अधिकतर खिलाड़ी अपने रुपये से साइकिल खरीदने को मजबूर हैं। - सौरव, नेशनल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पांच साल से साइकिलिंग कर रहा हूं। मैंने एक साल पहले 85 हजार रुपये की पुरानी इंपोर्टिड साइकिल ली थी। अब स्पेशल इवेंट के लिए मैंने 2 लाख रुपये की पुरानी साइकिल खरीदी है। आज हम सरकारी सेंटर के तहत प्रैक्टिस कर रहे हैं। मगर साइकिल खुद के रुपये की खरीदनी पड़ रही है। - आर्यन, नेशनल खिलाड़ी

हमारे पास प्रैक्टिस के लिए 6 इंपोर्टिड रोड साइकिल हैं। यह साइकिल काफी महंगी आती है। अधिकतर खिलाड़ियों ने अपने निजी खर्चें से पुरानी साइकिल खरीदी हुई हैं। दो माह पहले 15 साइकिल की डिमांड भेजी गई थी। उम्मीद है कि जल्द ही खिलाड़ियों के लिए साइकिल पहुंच जाएंगी। - हैप्पी असीजा, कोच, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed