{"_id":"65142a63ec014cd8c106d653","slug":"pinky-goyal-from-hisar-won-6-lakh-40-thousand-rupees-in-kbc-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: आदमपुर की बेटी पिंकी ने केबीसी में जीते 6 लाख 40 हजार, बोलीं- सदी के महानायक से मिलना सबसे शानदार पल था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: आदमपुर की बेटी पिंकी ने केबीसी में जीते 6 लाख 40 हजार, बोलीं- सदी के महानायक से मिलना सबसे शानदार पल था
Wed, 27 Sep 2023 06:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:43 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे गए 12.50 लाख रुपये के 12वें सवाल का सही जवाब पता न होने के चलते पिंकी ने गेम को वहीं क्विट कर दिया था।
विज्ञापन
खुशी मनाते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए चयन होने के बाद हॉट सीट पर पहुंची हिसार जिले के आदमपुर की बेटी व हिसार निवासी पिंकी गोयल ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते हैं। केबीसी के इस 15वें सीजन में पहुंची पिंकी गोयल ने आदमपुर के आदर्श हाईस्कूल से 10वीं तथा एफजीएम राजकीय महाविद्यालय से बीएससी की हुई है।
विज्ञापन
37 वर्षीय पिंकी गोयल ने बताया कि वह बचपन से ही कौन बनेगा करोड़पति शो देखती आई हैं। आदमपुर में माता-पिता के साथ शो देखा करती थीं। शादी के बाद भी शो देखना नहीं छोड़ा। गांव छानी बड़ी निवासी किरोड़ी मल से शादी के बाद पिंकी गोयल कुछ वर्षों से हिसार के सेक्टर 14 में रह रही हैं। पिंकी को एक बेटी है और पति किरोड़ी मल प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
केबीसी की हॉट सीट पर बैठने वाली पिंकी को 11 सवालों के सही जवाब देने पर बिग बी ने अपने हाथ से 6.40 लाख रुपये का चेक दिया। शो के बाद पिंकी ने कहा कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से बात करना उनके जीवन का सबसे शानदार पल था। इसे वह जीवनभर नहीं भूल सकती।
विज्ञापन