फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pink, model and youth booths decorated

Hisar News: मतदाताओं को लुभाने के लिए सजाए पिंक, मॉडल व यूथ बूथ

Sat, 05 Oct 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Pink, model and youth booths decorated
विधानसभा चुनाव के लिए हांसी में पिंक बूथ, मॉडल बूथ, यूथ व पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया।
हांसी। विधानसभा चुनाव के लिए हांसी में पिंक बूथ, मॉडल बूथ, यूथ व पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया। हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में बूथ नंबर 97 को पिंक बूथ बनाया गया है। इसे गुलाबी गुब्बारों से सजाया गया है। यहां पर पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी तैनात होंगी।
विज्ञापन

वहीं, ब्राह्मण धर्मशाला में बने बूथ नंबर 98 को यूथ बूथ बनाया गया। यहां पर पोलिंग पार्टी के सभी कर्मचारी युवा होंगे। ब्राह्मण धर्मशाला में 103 नंबर बूथ को पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया। यहां पर तैनात सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे। एसडी कन्या विद्यालय के 99 नंबर बूथ को मॉडल बूथ बनाया गया। चुनाव आयोग का मकसद इन बूथों के माध्यम से मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आकर्षित करना है। लोकसभा चुनाव में भी इन्हीं बूथों को पिंक, यूथ व पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया था। इन सभी बूथों को नगर परिषद की तरफ से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed