{"_id":"6a8f3ed5a7e840c53f095717","slug":"pilgrims-vehicle-overturns-while-trying-to-avoid-a-nilgai-six-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-938834-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नीलगाय से बचाने में श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नीलगाय से बचाने में श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, छह घायल
Thu, 27 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अग्रोहा। बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर श्यामसुख संदोल बस स्टैंड के पास बुधवार को नीलगाय अचानक सामने आने से श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। हादसे में एक महिला और तीन बच्चों समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी की हालत खतरे से बाहर रही।
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद से श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ स्थित गोरख टीला और गोगामेड़ी धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। श्यामसुख संदोल बस स्टैंड के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों और खेतों के पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की खिड़कियां तोड़कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।