फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pilgrim dies of heart attack at Mata Vaishno Devi shrine

Hisar News: माता वैष्णो देवी दरबार में गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pilgrim dies of heart attack at Mata Vaishno Devi shrine
हिसार। माता वैष्णो देवी के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए गए हिसार के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद उनके शव को हिसार लाया जा सका। इसके अलावा वहां स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


सेक्टर 9-11 निवासी एडवोकेट कुलबीर सिंह कोहाड़ 23 जून को बेटी वैशाली व बेटे वैभव के साथ माता वैष्णो देवी गए थे। वह शाम साढ़े 5 बजे कटरा में होटल में पहुंचे। रात करीब 8 बजे उन्होंने दर्शन के लिए चढ़ाई शुरू की। 12 से एक बजे के बीच वो तीनों अर्ध कंवारी पार कर गए थे। इसी दौरान कुलबीर सिंह को हार्ट अटैक आ गया। उनके परिजन एडवोकेट योगेश सिहाग ने बताया कि हार्ट अटैक आते ही वह नीचे गिर गए। यह देखकर दोनों बच्चे घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया।
विज्ञापन


इसी बीच एक लड़की ने मदद के लिए एंबुलेंस को कॉल की। करीब 25-30 मिनट की देरी से एंबुलेंस वहां पहुंची। इस दौरान बच्चों ने अपने स्तर पर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दी। एंबुलेंस आई तो उसमें चालक के अलावा कोई स्टाफ नहीं था। चालक बच्चों से ही बोला कि वे मरीज को ऑक्सीजन लगा दे। हालाांकि बाद में चालक ने ही ऑक्सीजन लगा दी। इसके बाद वह कटरा के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यही नहीं जब वे नीचे गिरे हुए थे तो एक व्यक्ति उनका मोबाइल चोरी करके भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस पैसे मांगने पर अड़ा एंबुलेंस चालक :

उधर अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर दबाव दिया जिस पर बेटी वैशाली ने मना कर दिया। इसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिये हिसार लाने लगे तो चालक ने एडवांस पैसे मांगे तो बच्चे बोले कि अभी हमारे पास पैसे नहीं है लेकिन चालक पैसे मांगने पर ही अड़ा रहा। आखिर में उस लड़की ने ही दोबारा मदद की और वह शव को हिसार लेकर आए। इसके अलावा होटल संचालक ने दोबारा पैसे मांगे जबकि वे होटल वाले का पूरा भुगतान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed