{"_id":"5f95cf698ebc3e9b75440d05","slug":"physically-attendence-are-not-mandatory-hisar-news-rtk5800478180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल काउंसिलिंग के लिए उपस्थिति जरूरी नहीं, ऑनलाइन फॉर्म भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल काउंसिलिंग के लिए उपस्थिति जरूरी नहीं, ऑनलाइन फॉर्म भरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में सोमवार तक आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग के लिए जाट कॉलेज में नहीं आना पड़ेगा। विद्यार्थी गूगल फार्म भरकर ऑनलाइन ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों को भीड़ से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल लिंक के माध्यम से विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों को सामान्य जानकारी ईमेल, रजिस्ट्रेशन नंबर, विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और कोर्स का नाम भरना होगा। यह लिंक अब से 28 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे इस लिंक को बंद कर दिया जाएगा और इसी दिन शाम के समय कॉलेज प्रशासन अपनी वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। जिस विद्यार्थी का मेरिट में नाम आएगा, वह 29 अक्तूबर को फीस जमा करवा दाखिला ले लेगा।
----------
स्वत: ही अपडेट होता रहेगा डेटा -
जैसे-जैसे विद्यार्थी गूगल फार्म भरेंगे, वैसे-वैसे कॉलेज के पास एक्सल शीट पर डाटा स्वत: ही फीड होता रहेगा। इससे कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों के कॉलेज में उपस्थित होने और उनके नाम रजिस्टर आदि में लिखने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी और विद्यार्थियों को भी कॉलेज नहीं आना पड़ेगा। 28 अक्तूबर को लिंक बंद होने के बाद शाम तक मेरिट लिस्ट भी जल्द से जल्द घोषित की जा सकेगी।
कॉलेजों में आएंगे हजारों विद्यार्थी -
अमूमन फिजिकल काउंसिलिंग में हजारों विद्यार्थी एक साथ एक ही दिन में कॉलेज में आते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने के कारण कई बार एक दिन में काउंसिलिंग प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाती। जाट कॉलेज द्वारा गूगल फार्म भरवाकर काउंसिलिंग करवाने से विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन को आसानी होगी।
विज्ञापन
गूगल फार्म भरने से विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलंग के लिए कॉलेज नहीं आना पड़ेगा। फोन पर ही यह फार्म भरना बेहद आसान है। अगर कोई विद्यार्थी काउंसिलिंग के लिए कॉलेज में आएगा तो उसे भी मौके पर ही क्यूआर कोड या लिंक के माध्यम से गूगल फार्म भरवाकर घर भेज दिया जाएगा।
- डॉ. परविंद्र दलाल, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीआरओ, जाट कॉलेज हिसार।