{"_id":"690cfbd44d141910c70fae33","slug":"petrol-pump-manager-missing-with-rs-7-lakh-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1020-745243-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेट्रोल पंप मैनेजर 7 लाख रुपये लेकर लापता केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेट्रोल पंप मैनेजर 7 लाख रुपये लेकर लापता केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पुनीत इंदौरा के पेट्रोल पंप का मैनेजर 7 लाख रुपये व 3 लाख रुपये का डीजल चोरी कर ले गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंप मैनेजर चारनौंद निवासी नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पुनीत इंदौरा ने आजाद नगर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मंगाली-डाया रोड पर उनका पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर चारनौंद के नवीन को मैनेजर रखा था। नवीन गांव में नंबरदार भी है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को पंप से 4 लाख रुपये और दो दिन पहले 3 लाख रुपये बैंक में जमा करवाने के लिए लेकर गया था। वह कुल 7 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए ले गया था। बुधवार को जाने के बाद से नवीन का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। हम उसके घर पर गए तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। नकदी के अलावा उसने बुधवार को एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये का डीजल अपने स्तर पर दे दिया। डीजल के रुपये भी नहीं दिए। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्यनगर के घर से 80 हजार रुपये चोरी
हिसार। गांव आर्यनगर में बुधवार रात चोर मकान में घुस कर करीब 80 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह बुधवार को परिवार के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। रात को घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर संदूक में रखे 55 हजार रुपये, अलमारी के अंदर रखे 25 हजार रुपये चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी रविता ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।