{"_id":"68ee91a34e69ebe9890c6e84","slug":"petition-filed-for-jyoti-malhotras-bail-hearing-to-be-held-on-the-17th-hisar-news-c-21-hsr1020-730067-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ज्योति मल्होत्रा की जमानत के लिए लगाई याचिका, 17 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ज्योति मल्होत्रा की जमानत के लिए लगाई याचिका, 17 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की नियमित जमानत के लिए सत्र न्यायालय में याचिका लगाई गई है। इस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. परमिंद्र कौर की अदालत ने पुलिस ने जवाब मांगा है।
ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका पर 17 अक्तूबर को सुनवाई होगी। पुलिस ने इस केस में धाराएं लगाई हैं, उसको लेकर चार्जशीट में एक भी साक्ष्य पेश नहीं किया गया है। हमने इसकी को आधार बनाकर जमानत याचिका लगाई है। ज्योति मल्होत्रा का केस सेशन कोर्ट में किसकी अदालत में जाएगा इसका फैसला बुधवार 17 अक्तूबर को होगा।
उन्होंने बताया कि ज्योति को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश किया जाएगा। इससे पहले ज्योति की 1 अक्तूबर को वीसी के जरिए कोर्ट में पेशी हुई थी। पुलिस ने जो सीक्रेट एक्ट और देशद्रोह जैसी धाराएं लगाई हैं, उनका कोई आधार ही नहीं है। चार्जशीट के अंदर पुलिस इस बात को सिद्ध नहीं कर पाई है। इससे पहले जून महीने में ज्योति मल्होत्रा के वकील ने सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इस मामले में पुलिस की ओर से 14 अगस्त को करीब 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके कुछ हिस्सों को छोड़कर तैयार की गई संशोधित प्रति ज्योति को सौंपी गई थी।