फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Person from DC Colony beats Corona, discharged from hospital

डीसी कॉलोनी के व्यक्ति ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sun, 03 May 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Person from DC Colony beats Corona, discharged from hospital
कंटेनमेंट व बफर जोन में जांच के लिए पहुंचे हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह व अन्य। - फोटो : Hisar
डीसी कॉलोनी निवासी नॉन कोविड घोषित बुजुर्ग के भाई ने कोरोना से जंग जीत ली है। व्यक्ति की लगातार दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार शाम को विभाग की तरफ से व्यक्ति को घर छोड़ने के लिए बस का प्रबंध किया गया था और उसी के जरिये सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उसे घर पहुंचाया गया। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को डीसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद व्यक्ति के दो सैंपल और जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

व्यक्ति के ठीक होने के साथ वह कोरोना को मात देने वाले जिले के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले सेक्टर 16-17 निवासी महिला व इसी व्यक्ति के बड़े भाई नॉन कोविड घोषित बुजुर्ग ने भी कोरोना से जंग जीत ली थी। हालांकि बुजुर्ग की बाद में निमोनिया, ब्लडप्रेशर, शुगर की शिकायत के चलते मौत हो गई। अब फिलहाल दड़ौली वासी युवक ही कोरोना संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डीसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की दो लगातार रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
- डॉ. गोपाल सिंगल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
वर्जन
डीसी कॉलोनी व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन अभी उसे क्वारंटीन रखा गया है।
- डॉ. रमेश पूनिया, जीववैज्ञानिक, मलेरिया विभाग, हिसार
कंटेनमेंट और बफर जोन के 257 घरों में लोगों की स्क्रीनिंग
टीम ने शहर के कंटेनमेंट व बफर जोन में 257 घरों में प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच और स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मवीर पीपीई किट के साथ मौजूद रहे। किसी भी व्यक्ति में संदिग्ध लक्षण नहीं मिले। मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया के निर्देशन में हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, पवन आहुजा और बहुउद्देशीय कर्मचारी सुनील कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, करमजीत यादव, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
151 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से शनिवार सुबह जिला स्थित लैब में भेजे गए 151 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिला अस्पताल द्वारा शनिवार देर शाम तक करीब 110 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

सब्जी मंडी से लिए गए 59 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
सब्जी मंडी से शुक्रवार को लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गौरतलब है कि सब्जी मंडी में रैंडम सैंपलिग के तहत 49 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें रेहड़ी वाले, दिल्ली से सब्जी, फल बेचने आए व लेबर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed