Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People of Delhi provided water to Kejriwal: CM

दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को पानी पिलाने का काम किया : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
People of Delhi provided water to Kejriwal: CM
हिसार भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर संबो​धित करते स - फोटो : 1
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई तो उसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनी फिर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी। इस बार दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को पानी पिलाने का काम किया है। जनता ने उसका सूपड़ा कर दिया। केजरीवाल कहता था दिल्ली में ये करूंगा वो करूंगा किसी का कुछ नहीं किया। अपना करके बैठ गया। दिल्ली के लोग समझदार थे। हरियाणा के लोगों ने दिल्ली में जाकर वहां मजबूती के साथ कमल खिलाने का काम किया।
विज्ञापन


हिसार के सुशीला भवन में शनिवार को भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उसमें 18 को पूरा कर दिया। दस वादों को आर्थिक या प्रशासनिक अनुमति का इंतजार है। जल्द ही उनको पूरा कर देंगे। जब 5 साल में जनता के बीच जाएंगे तो हर एक संकल्प को पूरा करके जाएंगे। हमने 500 रुपये में गैस सिलिंडर का वादा किया था। 13 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। 1.80 लाख से कम आय वाले हर एक पात्र परिवार को 500 रुपये में सिलिंडर देंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। हमने तीसरी बार बनते ही फ्री डायलिसिस की सेवा शुरू की। हमने लंबे समय से काश्त करने वाले किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक कलेक्टर रेट पर देने का काम किया। सीएम ने कहा कि यह थ्री टायर सिस्टम सरकार है। यह तेजी से काम करने वाली सरकार है। हरियाणा के लोगों ने तीसरी बार नॉन स्टाप भाजपा की सरकार बनाई है। व्यवस्था परिवर्तन के काम को तीन गुना गति से करते हुए आगे बढ़ाएंगें। हिसार की जो भी समस्याएं होंगी 12 मार्च के बाद उनका समाधान करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कि ट्रिपल इंजन की सरकार को चुनने का काम करें, जिससे हम विकास कार्य को तीन गुना गति से चला सकें। हरियाणा में निकाय चुनाव में हम मजबूती से लड़ेंगे। भाजपा हर एक छोटे-बड़े चुनाव को गंभीरता से लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed