फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People are troubled by monkey menace, waterlogging and broken roads in ward number two.

Hisar News: वार्ड नंबर दो में बंदरों के उत्पात, जलभराव और टूटी सड़कों से लोग परेशान

Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by monkey menace, waterlogging and broken roads in ward number two.
सिवानी मंडी में टूटा पड़ा शौचालय।
सिवानी मंडी। नगर पालिका चुनावों को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। शहर में पार्षद और चेयरमैन पद के उम्मीदवार घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। संवाददाता ने वार्ड नंबर दो के हालात का जायजा लिया तो क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां पर बंदरों के उत्पात, जलभराव, टूटी सड़कें और पीने के पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इस वार्ड में 1237 मतदाता हैं जिसमें 655 पुरुष और 582 महिला मतदाता हैं। महाराजा अग्रसेन भवन के पास रहने वाली पूनम अग्रवाल, शालू, आरती गोयल, सरिता अग्रवाल, संतरो देवी, स्नेहा अग्रवाल, सुमित्रा देवी, प्रीति अग्रवाल ने बताया कि वो बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। बंदर आए दिन घरों में घुस जाते हैं और सामान तोड़ देते हैं। छत पर कपड़े सुखाने में भी डर लगता है क्योंकि बंदर कपड़े फाड़ देते हैं।
विज्ञापन

बंदरों के डर से घरों की खिड़कियों और बालकनी पर जालियां लगानी पड़ी। बंदर कई बार बच्चों और महिलाओं पर भी हमला कर चुके हैं। इसके अलावा 2 दिन में एक बार पानी की आपूर्ति की जाती है और वह भी केवल 20 मिनट के लिए। कई बार पाइप लाइन में दबाव कम होने से ऊपर मंजिलों तक पानी भी नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज होते हैं ओवरफ्लो, बारिश के समय हो जाता है जलभराव
लालचंद, दिनेश कुमार व अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि बीएसएनएल एक्सचेंज के पास वाली गली में सड़क पर बने सीवरेज मैनहोल से लगातार पानी ओवरफ्लो होता है। यहां पर बिना बारिश के भी सड़क पर दूषित पानी भरा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। पुराना बस स्टैंड, मंडी मोड़ और रेलवे रोड पर बारिश के दौरान हालात बेहद खराब हो जाते हैं। रेलवे रोड पर बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण बच्चों का स्कूल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। गाड़ियां फंस जाती हैं और दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

रुपाणा रोड की हालत भी दयनीय
वकील कॉलोनी का रुपाणा रोड भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कई वर्षों से रोड की मरम्मत नहीं हुई। क्षेत्रवासी महावीर पंसारी, सोनू अग्रवाल, डॉ. रमेश कामरा, नरेश मेहता, भागीरथ राज पुरोहित, केशव जिंदल ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए शौचालय नहीं है और जो शौचालय बने हैं उनकी हालत बेहद खराब है। यहां पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका द्वारा बनाया गया नाला भी कचरे से भरा रहता है और कई जगहों से टूट चुका है।




वार्ड में कई विकास कार्य करवाए
वार्ड नंबर 2 में कई विकास कार्य किए गए हैं। बीएसएनएल एक्सचेंज वाली गली, अनाज मंडी के पीछे की गली और श्मशान घाट वाली गली को पक्का करवाया गया है। सांझा मुक्ति धाम पर 18 लाख की लागत से पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइन बिछाई गई है। कुछ जगहों पर सीवरेज की समस्या बनी हुई है इसका भी जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
पवन अग्रवाल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed