फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People are getting to know the cultural heritage of Haryana through heritage walk.

Hisar News: हेरिटेज वॉक के जरिए लोग जान रहे हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
People are getting to know the cultural heritage of Haryana through heritage walk.
नारनौंद। प्रदेश में पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने पिछले नवंबर में हरियाणा दिवस के बाद हेरिटेज वॉक शुरू की। पहली वॉक नारनौल में हुई, जहां प्रतिभागियों ने बीरबल का छत्ता और अन्य संरक्षित स्मारकों का दौरा किया। हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में सदस्य के रूप में कार्य कर रहे विनीत भनवाला और शुर्चिका चावला ने बताया कि इसके शुरू करने का मकसद लोगों को हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी देना है।
विज्ञापन

यह हेरिटेज वॉक राज्य सरकार में पुरातत्व और संग्रहालय के निदेशक अमित खत्री द्वारा शुरू की गई है। अब तक यह यात्रा थानेसर, पानीपत, फरुखनगर, हिसार, फिरोजपुर झिरका, सोनीपत, नारनौल, नूंह, कैथल, हांसी की हेरिटेज वॉक की जा चुकी है। शनिवार को राखी गढ़ी व अग्रोहा की हेरिटेज वॉक का कार्यक्रम था। इस हेरिटेज वॉक में करीब 25 लोगों का ग्रुप है जो सभी दिल्ली से है। दोपहर को उन्होंने राखी गढ़ी रिसार्ट में देसी घी से बना चूरमा, बाजरे की रोटी सहित अनेक व्यंजनों का मिट्टी के बर्तनों में लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के निदेशक अमित खत्री की यह बहुत अच्छी पहल है। इससे प्रेरणा लेकर प्रदेश भर के छात्र व युवा प्रदेश भर की हेरिटेज साइटों के बारे में बेहतर जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस प्रकार से हेरिटेज साइटों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंच पाएगी और इन साइटों पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
दिनेश श्योराण, जिला पार्षद हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed