{"_id":"6873ec224f57c490540726f6","slug":"peon-dies-after-car-overturns-in-drain-in-mujadpur-hisar-news-c-21-hsr1005-666116-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुजादपुर में ड्रेन में कार पलटने से चपरासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुजादपुर में ड्रेन में कार पलटने से चपरासी की मौत
Sun, 13 Jul 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
हांसी की ड्रेन से बाहर निकाली गई कार।
हांसी। गांव मुजादपुर में रतेरा से धमाना रोड पर ड्रेन में कार पलटने से हिसार के गांव डाया के राजकीय स्कूल के चपरासी की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सफेद रंग की कार को ड्रेन में पलटा देख डायल 112 को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला। कार में सवार डाया निवासी सूरजभान (41) की मौत हो चुकी थी। बाद में शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के सूरजभान के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि सूरजभान शनिवार सुबह कंवारी गांव जाने के लिए निकला था। आखिरी बार सुबह 10:30 बजे परिजनों से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह पुलिस को ड्रेन में कार गिरने की सूचना मिली। कार के नंबर से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।
थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार जब कार खींची जा रही थी, उसी समय ड्राइविंग सीट वाली खिड़की से एक टांग बाहर आई। इससे पता चला कि कार में शव भी है। कार का अगला शीशा टूटा हुआ था व एयरबैग खुले हुए थे। सूरजभान के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से कार पलटने का अंदेशा है। सूरजभान के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
ड्रेन में कार गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और क्रेन से कार को बाहर निकलवाया। हादसे में सूरजभान की मौत हो गई। भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। सुमेर सिंह, जांच अधिकारी