फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pedestrian and bike rider injured after being hit by car

Hisar News: कार की चपेट में आकर राहगीर और बाइक सवार घायल

Mon, 31 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 31 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian and bike rider injured after being hit by car
अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में दाखिल घायल संजय।
नारनौंद। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर राहगीर और बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा 28 मार्च की रात करीब 10:30 बजे का है। उस समय गांव माजरा निवासी संजय पैदल और निखिल बाइक पर सवार होकर अपने गांव माजरा की तरफ जा रहे थे।
संजय ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि माजरा प्याऊ से अपने गांव लौटते समय अनियंत्रित कार के चालक ने लापरवाही बरती। इस कारण कार की चपेट में आकर संजय और निखिल घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल संजय गेहूं के खेत में जा गिरा। उसे गंभीर चोट लगी जबकि निखिल भी बाइक सहित गिर कर बेहोश हो गया।

संजय की पत्नी ऊषा ने उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने संजय को अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जबकि निखिल को उसके परिजन हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। नारनौंद पुलिस ने अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती संजय का बयान दर्ज किया। एमएलआर के मुताबिक संजय को कुल आठ चोट लगी हैं। इनमें से कुछ चोटों के इलाज के लिए सर्जन और ऑर्थोपीडिक विशेषज्ञ की राय ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed