फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patients were being treated without degree, the clinic was sealed

बिना डिग्री मरीजों का कर रहा था उपचार, क्लीनिक सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Patients were being treated without degree, the clinic was sealed
हिसार। क्लीनिक से बरामद दवाइयां। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले के तलवंडी बादशाहपुर गांव में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, स्वास्थ्य विभाग और आजाद नगर पुलिस थाना की टीम ने बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने क्लीनिक से बीपी, बुखार जांचने का यंत्र, स्टेथोस्कोप और दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी बिना डिग्री के मरीजों का उपचार करता और स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर दवा देता था। आजाद नगर पुलिस थाना ने शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई चंद्रभान ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली की तलवंडी बाहदशाहपुर गांव में रहने वाला शैलेंद्र बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाता है और उसके पास कोई डिग्री भी नहीं है। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस को साथ लिया। इसके अलावा मंगाली सीएचसी के डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. दीपक के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। वहां पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जब क्लीनिक के अंदर बैठे शैलेंद्र से डिग्री और लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास कुछ नहीं मिला। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह लगभग 3 साल से क्लीनिक चला रहा है। वह 12वीं पास है। वर्ष 2013 से 2017 तक वह शहर के एक निजी अस्पताल में बतौर स्टाफ काम कर चुका है। डॉ. अक्षय दूहन एवं डॉ. संदीप द्वारा इस क्लीनिक के तीनों कमरों को सील कर दिया गया है। क्लीनिक में रखे दवाइयों के स्टॉक की जांच ड्रग निरीक्षक द्वारा की जाएगी। इस संबंध में डॉ. अक्षय दूहन की शिकायत पर धारा 15 (2) (3) इंडियन मेडिकल काउंसिल अधिनियम 1956 व 336 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed