{"_id":"6898e45ffbd182ee02072eaa","slug":"partition-horror-memorial-day-program-today-at-bajrang-ashram-hisar-news-c-21-1-hld1018-685582-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा धाम के भजन समारोह में लगाया छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा धाम के भजन समारोह में लगाया छप्पन भोग
Sun, 10 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अग्रोहा में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक
विज्ञापन
अग्रोहा। पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अग्रोहा धाम में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में भजन समारोह, छप्पन भोग लगाया गया।
गर्ग ने बताया कि धार्मिक कथाओं के अनुसार माता लक्ष्मी ने राजा बलि को सबसे पहली राखी बांधी थी। उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम में हर त्योहार और देवी-देवताओं के उत्सव पर भव्य कार्यक्रम होते हैं। इसलिए रक्षाबंधन और पूर्णिमा पर कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया। गर्ग ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मोहन तनेजा और उनकी टीम ने भजन गाए। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डाॅ. राजीव चौहान, अग्रोहा युवा प्रधान रवि सिंगला, डाॅ. संजीव सिंह, पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, निरंजन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन