फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Paramguru Radheshyam busy in getting closer to BJP Photo of his meeting with CM saini haryana goes viral

भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने में जुटा परमगुरु राधेश्याम: सीएम से मुलाकात का फोटो वायरल, MP मनोज तिवारी ने पैर छूए

Sat, 19 Apr 2025 10:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम पर हरियाणा सहित देश के 9 राज्यों में वर्ष 2018 में करीब 3 हजार करोड़ की ठगी करने का केस दर्ज किया गया था। इसमें राधेश्याम सहित 17 लोग नामजद है।

विज्ञापन
Paramguru Radheshyam busy in getting closer to BJP Photo of his meeting with CM saini haryana goes viral
सीएम के साथ राधेश्याम - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के 9 राज्यों के लोगों से तीन हजार करोड़ की ठगी के आरोपी राधेश्याम सुथार उर्फ परमगुरु भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने में जुटा है। सीएम नायब सिंह सैनी के साथ परमगुरु की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राधेश्याम की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने राधेश्याम ने सिरसा के साथ लगते पंजाब के बठिंडा जिले के गांव रलदू में अपना आश्रम स्थापित करने की घोषणा की थी। तीन एकड़ जमीन में यह आश्रम बनाया जा रहा है। अब राधेश्याम ने भाजपा नेताओं से नजदीकियां बनाना शुरू कर दिया है। सांसद मनोज को उन्होंने अपनी किताब परम रहस्य भेंट की। किताब स्वीकार करने के बाद तिवारी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम ने सीएम से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की और उन्हें गीता भी भेंट की। ये और फोटो वीडियो कब की है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम पर हरियाणा सहित देश के 9 राज्यों में वर्ष 2018 में करीब 3 हजार करोड़ की ठगी करने का केस दर्ज किया गया था। इसमें राधेश्याम सहित 17 लोग नामजद है। इसके बाद राधेश्याम करीब सवा चार साल जेल में रहा। करीब दो साल पहले जेल से रिहा हुआ और प्रवचन शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिटफंड मामले में राधेश्याम उर्फ परम गुरु की पेशी आज
फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिये करीब 3 हजार करोड़ की ठगी करने के आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु की शनिवार को जिला न्यायालय में पेशी होगी। पुलिस ने राधेश्याम व अन्य के खिलाफ वर्ष 2018, 2020, 2022 में अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए थे। पिछली बार कमर में दर्द होने का कारण बताकर राधेश्याम ने न्यायालय के सामने पेश होने से बचने का प्रयास किया था लेकिन न्यायाधीश हेमंत यादव की फटकार के बाद पेश हुआ। राधेश्याम पर पूरे देश में करीब 53 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। हरियाणा के करीब 9 केसों की सुनवाई फतेहाबाद न्यायालय में की जा रही है। राधेश्याम के वकील नरेश सचदेवा ने बताया कि शनिवार को इन्हीं 9 मामलों पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed