फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panipath: In one day, 142 mm of rain broke the record of 32 years, water entered the houses and shops

पानीपथ : एक दिन में 142 एमएम बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, घर-दुकानों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panipath: In one day, 142 mm of rain broke the record of 32 years, water entered the houses and shops
मैं बचाऊंगा तुम्हें... स्कूल से लौट रहे अपने पोते पोती को बुजुर्ग ने बारिश के पानी से बचाने के लिए इ? - फोटो : Hisar
हिसार। सितंबर महीने में एक दिन में 142 एमएम बारिश ने पिछले 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीन घंटे लगातार हुई बारिश से पूरा शहर डूब गया। शहर के प्रीति नगर, हाउसिंग बोर्ड, अनाज मंडी व सब्जी मंडी सहित कई कॉलोनियों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव के कारण कुछ जगहों पर दुकानें बंद नजर आई। वहीं, लोगों के विरोध के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने कई क्षेत्रों में पानी की निकासी शुरू करवाई।
विज्ञापन

शहर में सुबह करीब साढ़े 9 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर बाद तेज बारिश हुई जो करीब तीन घंटे तक जारी रही। दोपहर साढ़े 12 बजे बारिश रुकी तो मंजर यह था कि शहर की सड़कें और गलियां तालाब बन चुकी थी। इस बारिश ने प्रशासन के बरसाती नालों की सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण दोपहर को छुट्टी के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर स्कूल बसें और अन्य वाहन बंद हो गए। इसके बाद लोग धक्के मारकर वाहनों को पानी से निकालते नजर आए। वहीं, राजगढ़ रोड पर जलभराव के कारण आजाद नगर मार्केट में कई दुकानें बंद रही। दिल्ली रोड स्थित फ्लेमिंगो मार्केट में दुकानों में पानी भर गया। इसके बाद दुकानदारों ने दुकानें ही बंद कर दी। पुरानी सब्जी मंडी, सैनियान चौक पर भी दुकानों में पानी घुसा। अनाज मंडी में शेड के नीचे रखी खाद बारिश में भीग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में पानी घुसने से सामान भीगा
प्रीति नगर निवासी 73 वर्षीय एसएन गुप्ता ने कहा कि पिछले 35 साल में उनके घर में कभी पानी नहीं घुसा। सीवर ठप होने से पहली बार उनके घर में एक फुट तक पानी भर गया। उनका काफी सामान पानी के कारण खराब हो गया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय इंद्रावती ने कहा कि हमारी कॉलोनी में हर तेज बारिश में पानी भर जाता है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। अनाज मंडी, सब्जी मंडी, सैनियान मोहल्ला, जवाहर नगर, मिल गेट एरिया, महावीर कॉलोनी, एचएयू, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क, बैंक कॉलोनी में भी मकानों पानी घुस गया।
जल निकासी को लेकर लगाया जाम
बारिश के कारण बैंक कॉलोनी में भी तीन फुट तक पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद जब पानी की निकासी नहीं हुई तो कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी बीच सड़क में खड़ी कर जाम लगा दिया। बजरी से भरी एक ट्रॉली का पहिया भी एक गड्ढे में धंस गया। राजेंद्र सिंह के मुताबिक उनके घरों में पानी घुसा हुआ है तो विभाग उनकी सुध ही नहीं ले रहा है। सूचना पर मनोहर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा पहुंचे और उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसई को फोन कर मौके पर बुलाया।

दिल्ली रोड पूरा डूबा
शहर की धड़कन कहे जाने वाला दिल्ली रोड इस बारिश में पूरा डूब गया। रोड पर जलनिकासी को लेकर दो साल पहले ही बरसाती नाले का निर्माण किया गया है। मगर तब भी सात घंटे में जाकर रोड से पानी की निकासी हो सकी। इस नाले की गुणवत्ता व तकनीक पर बार-बार सवाल उठते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed