{"_id":"5e37174b8ebc3e4b2a05e706","slug":"overbridge-to-be-built-at-railway-gate-located-on-camry-road-hisar-news-rtk5402890100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरी रोड स्थित रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, 50 हजार से ज्यादा आबादी को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरी रोड स्थित रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, 50 हजार से ज्यादा आबादी को होगा फायदा
विज्ञापन
कैमरी रोड स्थित रेलवे फाटक।
- फोटो : Hisar
शहर के कैमरी रोड स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी लंबाई करीब 570 मीटर होगी। फिलहाल ओवरब्रिज के टेंडर की अलॉटमेंट प्रक्रिया चल रही है। एसडीओ जयसिंह के मुताबिक ब्रिज बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने से 50 से ज्यादा की आबादी को फायदा होगा।
बता दें कि कैमरी रोड स्थित रेलवे फाटक के पार करीब दर्जनभर कॉलोनियां हैं। इनमें करीब 50 हजार लोग रह रहे हैं। ट्रेनों की आवाजाही के कारण इस फाटक को प्रतिदिन 10 से 12 बार बंद करना पड़ता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस कारण से इस फाटक पर काफी समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, ताकि लोग बिना किसी रुकावट के यहां से गुजर सके।
पिलर पर बनेगा यह ओवरब्रिज
यह ओवरब्रिज पिलर पर बनाया जाएगा। ओवरब्रिज की चौड़ाई करीब साढ़े नौ मीटर होगी। ओवरब्रिज पर डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनेंगे। यह ओवरब्रिज नहर से 30 मीटर पहले ही खत्म होगा। टेंडर अलॉटमेंट होने के डेढ़ साल में ठेकेदार को यह ओवरब्रिज तैयार करके देना होगा।
विज्ञापन
कैमरी रेलवे फाटक पर बनेगा शहर का छठा ओवरब्रिज होगा
कैमरी रेलवे फाटक पर बनने यह शहर का छठा ओवरब्रिज होगा। शहर का सबसे पुराना ओवरब्रिज लक्ष्मीबाई चौक वाला ओवरब्रिज है। इसके बाद डाबड़ा चौक आरओबी और फिर सब्जीमंडी रोड आरओबी का निर्माण किया गया था। फिलहाल सूर्य नगर स्थित दोनों रेलवे फाटकों व साउथ बाईपास स्थित सेक्टर 16-17 के रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है।
सूर्य नगर आरओबी पर एक सप्ताह में रखे जाएंगे गार्डर
सूर्य नगर के रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर एक सप्ताह में गार्डर रखने का काम शुरू हो जाएगा। इस आरओबी के लिए कुल 22 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें चार पिलर रेलवे को बनाने हैं। आरओबी के ठेकेदार ने बाकी 18 में से 16 पिलर बना दिए हैं। विद्युत नगर की तरफ अब दो पिलर बनने बाकी हैं। इनके बनते ही गार्डर रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि रेलवे ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है, जबकि उसकी तरफ से टेंडर किए हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके अलावा यहां दो अंडरब्रिज भी बनाए जाने प्रस्तावित हैं, लेकिन उसका काम भी अभी तक शुरू नहीं हो सका है। अंडरब्रिज के निर्माण में कुछ अवैैध निर्माण आड़े आ रहे हैं, जिन्हें हटाया जाना है।
सेक्टर 16-17 आरओबी के लिए ढाई माह करना होगा इंतजार
साउथ बाईपास स्थित सेक्टर 16-17 रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी के लिए शहरवासियों को ढाई माह तक और इंतजार करना होगा। अप्रैल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल रेलवे के हिस्से पर पिलर बनाए जा रहे हैं। पिलर बनने के साथ ही इस पर गार्डर रख दिए जाएंगे। साथ ही अन्य हिस्से पर काम भी चल रहा है।
कैमरी रोड रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। करीब एक महीने में काम शुरू हो जाएगा। टेंडर अलॉट होते ही आरओबी का काम शुरू हो जाएगा।
- जय सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर