फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outrage against JP rises in Hisar-Bhiwani, Kiran Chaudhary said- Congress MP's thinking is against daughters

Haryana: हिसार-भिवानी में जेपी के खिलाफ उपजा आक्रोश, किरण चौधरी बोलीं- कांग्रेस सांसद की सोच बेटियों के खिलाफ

Sun, 23 Jun 2024 09:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 23 Jun 2024 09:55 AM IST
सार

किरण चौधरी ने हिसार से सांसद जयप्रकाश (जेपी) को उनके विरासत वाले बयान पर आड़े हाथों लिया। किरण ने कहा कि जयप्रकाश बताएं कि नेहरू व राजीव गांधी के बाद कांग्रेस की विरासत किसने संभाली। वे इंदिरा गांधी व सोनिया के खिलाफ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Outrage against JP rises in Hisar-Bhiwani, Kiran Chaudhary said- Congress MP's thinking is against daughters
कांग्रेस सांसद जयप्रकाश और भाजपा नेता किरण चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के महिलाओं के प्रति विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाजपा कार्यालय के सामने सांसद जयप्रकाश का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने कहा कि हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के मंच पर आकर मिली संतुष्टि, श्रुति भी खुश : किरण
तोशाम से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश पर निशाना साधा। किरण ने सांसद जयप्रकाश की सोच को बेटियों के साथ इंदिरा व सोनिया गांधी के खिलाफ बताया और उन्हें कांग्रेस से निष्कासित तक करने की मांग कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में किरण चौधरी ने पहली बार भाजपा का मंच साझा करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंच पर आकर संतुष्टि मिली है। श्रुति चौधरी भी बहुत खुश थी। उन्होंने कहा कि हम भगवान व अपनी संस्कृति को भूलने लगे थे। भाजपा उसे योग के माध्यम से जिंदा करने में लगी है।

इसके बाद, किरण चौधरी ने हिसार से सांसद जयप्रकाश (जेपी) को उनके विरासत वाले बयान पर आड़े हाथों लिया। किरण ने कहा कि जयप्रकाश बताएं कि नेहरू व राजीव गांधी के बाद कांग्रेस की विरासत किसने संभाली। वे इंदिरा गांधी व सोनिया के खिलाफ बोल रहे हैं। किरण चौधरी ने मांग की कि जयप्रकाश को कांग्रेस अपनी पार्टी से निष्कासित करे। उन्होंने कहा कि बंसीलाल की सोच 50 साल आगे की थी। उन्होंने लाखों लोगों की मौजूदगी में श्रुति के सिर विरासत की पगड़ी रखी। वे चाहते तो ओर किसी के सिर पर भी रख सकते थे। बंसीलाल ने बेटी के सिर पगड़ी रख कर इतिहास रचा।


उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रहार करते हुए कहा कि वे पुत्र मोह में कांग्रेस में बाकी सभी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी ने अपने दम पर तीसरी बार सरकार बनाई और हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले, अनाज मंडी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं किरण चौधरी का अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed