फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Our kinnow-guava will go to Goa, their coconut-cashew will be sold in Haryana: Aditya Chautala

हमारे किन्नू-अमरूद जाएंगे गोवा, उनके नारियल-काजू हरियाणा में बिकेंगे : आदित्य चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Our kinnow-guava will go to Goa, their coconut-cashew will be sold in Haryana: Aditya Chautala
हिसार। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने मीडिया से बातचीत में सोमवार को कहा कि किसानों को फसलों की सही दाम दिलाने के लिए लिंकेज मंडी उपलब्ध कराएंगे। दूसरे राज्यों की सरकारों से एमओयू साइन करके दूसरे राज्यों में हरियाणा के फल, सब्जियों, अनाज की फसलों की बिक्री वहां की मंडी में कराएंगे। किसानों को अपनी फसल दूसरे राज्यों में बेचने में अच्छे भाव मिलेंगे। हरियाणा के किसानों के किन्नू, अमरूद हम गोवा में उपलब्ध कराएंगे। वहां हर साल 70 लाख सैलानी आते हैं। वहां के नारियल व काजू यहां की मंडियों में बिकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोवा का प्रतिनिधि मंडल 19 को हरियाणा आएगा। इसमें यहां की मंडियों व उत्पादों पर बात होगी। इसके बाद हिमाचल, राजस्थान, जम्मू- कश्मीर, यूपी के प्रतिनिधि मंडल आएंगे। जिनसे एमओयू किया जाएगा। सरकार किसानों की फसल के भंडारण के बारे में भी नये सिरे से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मेला पहले से बहुत बड़े और भव्य स्तर पर आयोजित किया गया है, जिसमें दूर दूर से किसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की बैठक में किसानों की हादसे में मौत को लेकर कई बदलाव प्रस्तावित किए हैं। कृषि यंत्रों का दुर्घटना का क्लेम मिल का दायरा बढ़ाया है। किसान की टैंक में डूबने से मृत्यु हो जाए तो पहले उसे बीमा क्लेम देंगे। फसल पर जब कीटनाशक से स्प्रे करते समय मौत पर बीमा क्लेम मिलेगा। खेत में काम करते समय हार्ट अटैक होने से होती है तो भी मुआवजा देंगे। नहरी पानी लगाते समय मौत होगी तो किसान की बारी के लिए मिलने वाली पर्ची के आधार क्लेम देंगे। फसल बेचने आए किसान की गेट पास कटाने के 12 घंटे के दौरान सड़क हादसे में मौत होने पर मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सभी 10 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
भाजपा-जजपा के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिरसा रैली में गृह मंत्री अमित शाह साफ कर चुके हैं कि भाजपा हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मैंने यह जवाब भाजपा जिला अध्यक्ष के तौर पर दिया है। हमारे राष्ट्रीय नेता ने जब क्लीयर कर दिया तो अब कोई किंतु परंतु नहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed