{"_id":"694c433ce97f4b718a0d3e33","slug":"organizations-expressed-concern-over-the-recitation-of-hanuman-chalisa-in-front-of-a-church-on-christmas-hisar-news-c-21-hsr1020-777304-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: क्रिसमस पर चर्च के सामने हनुमान चालीसा के पाठ पर संगठनों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: क्रिसमस पर चर्च के सामने हनुमान चालीसा के पाठ पर संगठनों ने जताई चिंता
विज्ञापन
हिसार- सामाजिक संगठनों के सदस्य लघु सचिवालय के बाहर ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत आयोजक
- फोटो : निरीक्षण के दौरान दवाएं देखते डीएम।
हिसार। एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने क्रिसमस डे पर चर्च के सामने क्रांतिमान पार्क में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से आयोजित किए जाने वाले हिंदू शक्ति संगम के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।
भीम आर्मी संगठन ने सरकार एवं जिला प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर हिसार शहर में स्थित चर्चों के सामने किसी धर्म विशेष से जुड़े संगठनों ने एकत्र होकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की खुली छूट दी, वे भी उसी स्थान पर मनुस्मृति का दहन करने के लिए बाध्य होंगे।
बुधवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, सीआईटीयू के सदस्यों ने केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा में बदलाव किए जाने पर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता मनोज सोनी और कपूर बगला ने की। इस दौरान जन संगठनों की तरफ से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
इस दौरान यह मांग भी की गई की क्रिसमस के मौके पर कुछ लोगों और संगठनों की तरफ से चर्च के सामने क्रांतिमान पार्क में धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इससे शहर में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपसी सद्भाव और भाईचारा बना रहे और किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत न दी जाए। संगठनों ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शक्ति संगम कार्यक्रम को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट बजरंग इंदल तथा एडवोकेट विनोद गुरी ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 तक सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करते हैं। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म को मानने उसका पालन करने एवं शांतिपूर्वक मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता है।