फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Opportunity for government school students to become army officers

सरकारी स्कूलों के 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एनडीए की तैयारी कर आर्मी अधिकारी बनने का मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for government school students to become army officers
हिसार। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को एनडीए यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी व यूपीएसई की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने एनडीए सुपर 100 कार्यक्रम शुरू किया है। शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि सरकार की यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्था करना है। एनडीए सुपर 100 कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क परीक्षा तैयारी करने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-24 के लिए पुन: बैच आरंभ किया जा रहा है। इस वर्ष 100 सीटों में से 75 सीटें लड़कों व 25 सीटें लड़कियों के लिए रखी गई हैं।
विज्ञापन

एनडीए में प्रवेश के लिए अनिवार्य चरण
लिखित परीक्षा पास करना : यूपीएसई द्वारा प्रतिवर्ष दो बार एनडीए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए एक निर्धारित पाठ्यक्रम है। जिसे विशेषज्ञों की देखरेख में व विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करके पास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी पास करना : इसके लिए भी साक्षात्कार की विशेष तैयारी की आवश्यकता होती है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थी विभिन्न एसएसबी केंद्रों में बोर्ड के सम्मुख 5 दिवसीय साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं और यहीं पर उनका तीन वर्षीय एनडीए पाठ्यक्रम के लिए चयन होता है।

ये विद्यार्थी ले सकते हैं हिस्सा
- सरकारी स्कूल का विद्यार्थी होना अनिवार्य है।
- 10 व 11वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
- विद्यार्थी की उम्र साढ़े 16 वर्ष से साढ़े 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यहां करें आवेदन
11वीं कक्षा के विद्यार्थी :- https://forms.gle/rL.HT2DHWufGvaf7v9
12वीं कक्षा के विद्यार्थी :- https://forms.gle/HXWysgGhUrcodCX76
एनडीए सुपर 100 कार्यक्रम के आवेदन 17 अगस्त से शुरू हो गए हैं जो 27 अगस्त तक होंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
- जगदीश जाखड़, गणित विशेषज्ञ व जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed