फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Operation Zone Hisar winner in women's tug of war

महिलाओं को रस्साकशी मुकाबले में ऑपरेशन जोन हिसार विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Operation Zone Hisar winner in women's tug of war
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 12वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि निगम के निदेशक (प्रोजेक्ट) नीरज आहूजा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर निगम के डायरेक्टर फाइनेंस वीर सिंह यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन

निदेशक नीरज आहूजा ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जो हर उम्र के व्यक्ति की सोच व कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाता है। खेलों को एक उत्सव के रूप में लें। विशिष्ट अतिथि वीर सिंह यादव ने कहा कि बिजली महकमे में होने वाले खेलों का महत्व और भी बढ़ जाता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुख्य अभियंता रजनीश गर्ग ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में सभी सर्कलों व मुख्यालय के करीब 740 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समिति के महासचिव रविंद्र पानू ने बताया कि पहली बार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के दिव्यांग कर्मचारी भी बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज के खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
रस्साकशी : ऑपरेशन सर्कल भिवानी व ऑपरेशन सर्कल सिरसा के बीच हुए रस्साकशी मुकाबले को भिवानी ने 2-1 जीता। वहीं, महिला वर्ग में हिसार जोन ने दिल्ली जोन को हराया। फाइनल मुकाबला ऑपरेशन जोन हिसार व मुख्यालय हिसार जोन के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस : पुरुष वर्ग में ऑपरेशन सर्कल फतेहाबाद ने ऑपरेशन सर्कल जींद को और ऑपरेशन सर्कल सिरसा ने ऑपरेशन सर्कल नारनौल की टीम को हराया। महिला वर्ग में मुख्यालय हिसार जोन की टीम ने ऑपरेशन जोन हिसार को पराजित किया।

फुटबाल : ऑपरेशन सर्कल फतेहाबाद ने ऑपरेशन सर्कल पलवल को 3-0 से हराया। ऑपरेशन सर्कल सिरसा ने ऑपरेशन सर्कल गुरुग्राम को 1-0 से मात दी।
कबड्डी : ऑपरेशन सर्कल सिरसा ने ऑपरेशन सर्कल रेवाड़ी को 36-12 से हराया। ऑपरेशन सर्कल गुरुग्राम ने ऑपरेशन सर्कल फतेहाबाद को 42-38 से मात दी। ऑपरेशन सर्कल भिवानी ने ऑपरेशन सर्कल पलवल को 31-1 से शिकस्त दी।
बैडमिंटन : ऑपरेशन सर्कल फतेहबाद ने ऑपरेशन सर्कल नारनौल को 21-4 और ऑपरेशन सर्कल फरीदाबाद ने ऑपरेशन सर्कल भिवानी को 21-17 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed