फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Operation continued for the third day in Barwala, 125 monkeys caught so far

Hisar News: बरवाला में तीसरे दिन भी जारी रहा अभियान, अब तक पकड़े 125 बंदर

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Operation continued for the third day in Barwala, 125 monkeys caught so far
 शहर के विभिन्न वार्डों से पकड़े गए बंदर
बरवाला। शहर से बंदरों को पकड़ने का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अब तक शहर के विभिन्न वार्डों से 125 बंदरों को पकड़ा गया है। इन्हें कलेसर के जंगल में छोड़ा जाएगा। नगर पालिका द्वारा उठाए गए इस कदम से शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले काफी समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। बंदरों ने बच्चों, महिलाओं सहित कई लोगों को काट लिया था। इससे परेशान नागरिकों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। टेंडर प्रक्रिया के बाद एक ठेकेदार को यह कार्य सौंपा गया। नगर पालिका ठेकेदार को प्रति बंदर पकड़ने के लिए से 1100 रुपये देगी।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी, सब्जी मंडी, पुलिस स्टेशन, पुराना बस अड्डा क्षेत्र, लक्ष्मी विहार, पुराना जलघर के आसपास, सैनी मौहल्ला, अग्रवाल धर्मशाला के नजदीक के क्षेत्र में बंदरों के झुंड ज्यादा हैं। ठेकेदार के कारिंदे ने बताया कि एक पिंजरे में 4-5 बंदर होने पर उन्हें बंद स्थान पर एकत्रित कर लिया जाता है और बाद में वाहन से इन्हें कलेसर के जंगल में छोड़कर आते हैं। इस सारी प्रक्रिया में बंदरों को खाने-पीने की वस्तुएं लगातार उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिससे बंदर कुछ शांत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक झांब ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में पिंजरे लगाए गए हैं। शहर से बंदरों को पकड़कर ठेकेदार द्वारा कलेसर के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed