फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One should embrace the truth and remain steadfast to it: Swami Santoshi Mata

सच को अपनाने और सत्य के प्रति अडिग रहना चाहिए : स्वामी संतोषी माता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
One should embrace the truth and remain steadfast to it: Swami Santoshi Mata
माॅडल टाउन ​स्थित आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में श्रीराम कथा करती महामंडलेश्वर स्वामी संतोष
हिसार। मॉडल टाउन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में चल रहे नवरात्र महोत्सव में वीरवार को श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा सुनी। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता ने कहा कि मनुष्य को सच को अपनाना चाहिए और सत्य के प्रति अडिग रहना चाहिए। झूठ बोलने के लिए अनेक उपाय और प्रयास करने पड़ते हैं जबकि सत्य बोलने वाले को कुछ भी सोचने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन

स्वामी संतोषी माता ने कहा कि कई लोगों का मानना होता है कि झूठ बोले बिना काम नहीं चलता लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनका असत्य के प्रति विश्वास मजबूत होता है। यदि यही विश्वास सत्य के प्रति हो जाए और व्यक्ति भगवान पर पूर्ण आस्था रखते हुए सत्य के मार्ग पर अडिग रहे, तो उसके सभी कार्य अपने आप संवरने लगते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मोबाइल फोन ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन बहुत से लोग इसके अत्यधिक उपयोग के आदी हो गए हैं। आधुनिक साधनों का उपयोग करना गलत नहीं है, परंतु उनका आदी हो जाना जीवन और व्यवहार को अव्यवस्थित कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम की प्रबंधन कमेटी के संयोजक राजमल काजल ने बताया कि 27 मार्च को नवरात्र महोत्सव के समापन पर अंतिम पूजा और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर कथा व्यास अनंत श्री विभूषित परम श्रद्धेय स्वामी संतोषी माता का आश्रम की प्रबंधन कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गर्ग (ठसका वाले) ने तिलक कर अभिनंदन किया। कृष्ण वर्मा, लक्ष्मण नारंग, शोभा जोशी, लालचंद और मधु बंसल ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed