{"_id":"683b4fadfe6c454cb90f300a","slug":"on-the-seventh-day-of-nautapa-rain-fell-in-six-districts-temperature-dropped-hisar-news-c-21-hsr1027-638061-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नौतपा के सातवें दिन छह जिलों में बारिश, तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नौतपा के सातवें दिन छह जिलों में बारिश, तापमान गिरा
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। नौतपा के सातवें दिन हिसार, फतेहाबाद, दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी में बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार दो जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश में 2-5 जून के दौरान फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। नौतपा के 9 दिनों को सबसे भीषण गर्मी वाले दिन माना जाता है। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू हुआ था। नौतपा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लू नहीं चल रही। तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा रहा है।
प्रदेश के चार जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई थी। शनिवार को भी छह जिलों में बारिश हुई है। रविवार को आसमान में बादलों का प्रभाव रह सकता है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किए गए। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात्रि तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा में मई महीने में औसतन 59.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। भिवानी जिले को छोड़ दें तो मई महीने में प्रदेश के सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश रही। हरियाणा में मई में औसतन 20.4 एमएम बारिश होती है।
मई महीने की बारिश का रिकॉर्ड
जिला सामान्य बारिश बारिश हुई
अंबाला 29 -64.2
भिवानी 19.9 - 17.8
चरखी दादरी 22.8- 82.2
फरीदाबाद - 22.2- 51.6
फतेहाबाद 16.3- 39.5
गुरुग्राम 22.4- 87.3
हिसार 21.4- 43
झज्जर 16.6- 99.8
जींद 19.8- 64.5
कैथल - 15.1- 80.3
करनाल 21.1- 86.8
कुरूक्षेत्र 14.9- 99
महेंद्रगढ़ 23.1- 37.3
नूंह17.1- 80.6
पलवल -13.6- -44.6
पंचकूला 24.5- 46
पानीपत 14.6- 117.2
रेवाड़ी 22.8- 33.8
रोहतक 25.5- 71.7
सिरसा 14.7- 40.6
यमुनानगर 29- 85.6
सोनीपत 27.7- 47.7
हरियाणा -20.4- 59.7