{"_id":"6658c2a75086ab1749063476","slug":"on-the-second-day-of-the-yoga-protocol-training-camp-the-seekers-were-made-to-practice-pranayam-anulom-vilom-hisar-news-c-21-hsr1020-391928-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन साधकों को प्राणायम, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन साधकों को प्राणायम, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी विद्यालय जहाजपुल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य यो
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन साधकों को प्राणायम, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया। योग विशेषज्ञ पूजा व आयुष योग सहायक रैना ने साधकों को योग सिखाए।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया ने बताया कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024 की तैयारी शुरू हो गई है। आयुष विभाग के महानिदेशक व हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। शिविर के दूसरे दिन वीरवार को ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने बताया कि 31 मई को प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आखिरी दिन होगा। डॉ. धर्मपाल ने कहा कि योग हमारे शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पीटीआई/डीपीई व शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ताओं को दिया जा रहा है। योग प्रशिक्षण का समय सुबह 6 से 7:30 तक निर्धारित किया गया है। जिले की सभी व्यायामशालाओं में आयुष योग सहायकों द्वारा जनसाधारण को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का अगला चरण 5 जून से 7 जून तक विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित डीपीई/पीटीआई/ शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता विद्यार्थियों को 21 जून के लिए तैयार करेंगे। इसी प्रकार तीसरा चरण 10 से 12 जून, चौथा चरण 13 से 15 जून तथा 19 जून को पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का फाइनल कार्यक्रम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला योग को-ऑर्डिनेटर डॉ. बलराज प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अमिता, डॉ. छाया, डॉ. सचिन, डीपीई कुलदीप नैन, संजीव आर्य सहित जिले के अधिकांश योग सहायक उपस्थित रहे।