फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the lines of villages, landless poor in cities will be given plots of 30-30 yards: Naib Singh Saini

गांवों की तर्ज पर शहरों में भूमिहीन गरीबों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जाएंगे : नायब सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
On the lines of villages, landless poor in cities will be given plots of 30-30 yards: Naib Singh Saini
हिसार में मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।  संवाद 
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने श्रमिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश में कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का आह्वान करते कहा कि भाजपा को बहुमत मिलने पर श्रमिकों के हित में कल्याणकारी योजनाओं को और तेजी से अमल में लाएंगे। वे मंगलवार को सेक्टर 1-4 के मैदान में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं श्रमिक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा, गांवों की तर्ज पर शहरों में भूमिहीन गरीबों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा,
जब वे श्रमिकों, गरीबों व जरूरतमंदों के हित में घोषणाएं करते हैं तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि वे केवल घोषणाएं ही करते हैं। मैंने अपने 56 दिन के कार्यकाल में श्रमिकों सहित हर वर्ग के लिए काम किया है। यही वजह है कि इस बार जनता भाजपा को फि्र से मौका देगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गरीबों को मुफ्त प्लॉट के नाम पर महज लॉलीपॉप दिया। हमने प्लॉट, कब्जा व कागज सब गरीबों को दिए। श्रमिकों के खाते में बकाया पड़े 80 करोड़ रुपये भिजवाए।
विज्ञापन

श्रमिक की बिटिया की शादी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं
राष्ट्रीय कामगार संघ हरियाणा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का निर्माण कला में अहम योगदान हैं। भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया और कला कौशल का काम भगवान विश्वकर्मा को सौंपा। उन्होंने कहा कि आज किसी श्रमिक की बिटिया की शादी होती है तो श्रमिक भाई, बहन को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार की ओर से बिटिया की शादी में एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय कामगार संघ के अध्यक्ष जंगबहादुर यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, रोहताश जांगड़, जिला पार्षद ओमप्रकाश मालिया, राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा, हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता, बरवाला से प्रत्याशी रणबीर गंगवा, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, माटी कला बोर्ड चेयरमैन ईश्वर मालवाल और श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरेश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बी टीम बनाकर जनता को फिर धोखा देने की साजिश रची : दीपेंद्र
हिसार। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की साजिशों से सावधान रहने का आह्वान करते कहा कि इनेलो, जेजेपी, हलोपा तीनों से समझौता कर लिया है। भाजपा ने इन्हें अपनी बी टीम बनाकर हरियाणा की जनता को फिर से धोखा देने की साजिश रची है। हुड्डा मंगलवार को आदमपुर की अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दीपेंद्र ने कहा, भाजपा जनभावनाओं का सौदा करने वाली पार्टी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जब हलोपा के गोपाल कांडा ने भाजपा को समर्थन दिया था, तो भाजपा ने उनकी छवि का हवाला देकर समर्थन नहीं लिया। इस बार उन्हीं गोपाल कांडा के समर्थन में अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया। पिछली बार जेजेपी ने भाजपा को जमना पार कराने के नाम पर वोट मांगे, लेकिन जब समय आया तो अपने 10 विधायकों के साथ भाजपा की गोद में जाकर बैठ गई। भाजपा को सत्ता से बाहर करना है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को ही जिताएं। आजाद या अन्य दलों के प्रत्याशियों का कोई भरोसा नहीं कि चुनाव के बाद वे कहां जाएंगे। हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा 2014 तक प्रति व्यक्ति आय, निवेश, गरीबों के कल्याण की योजनाओं में, किसानों की हितकारी योजनाओं में नंबर वन पर था उस हरियाणा को भाजपा-जजपा ने बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, नशे में नंबर वन पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed