{"_id":"5f7f62738ebc3e9bff7e10a1","slug":"on-basis-of-phone-location-rammehar-did-not-went-to-hisar-before-incident-hisar-news-rtk577363338","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिसारः फैक्ट्री मालिक को कार में जिंदा जलाने के मामले में आया नया मोड़, चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसारः फैक्ट्री मालिक को कार में जिंदा जलाने के मामले में आया नया मोड़, चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 09 Oct 2020 10:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
मृतक राममेहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाटा गांव निवासी व्यापारी राममेहर की कार में जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा फोन लोकेशन को ट्रेस करने पर खुलासा हुआ है कि वारदात से पहले राममेहर हिसार नहीं गया था, जबकि उसके परिजनों ने बयान दिया था कि हिसार से अपने गांव लौटते समय भाटला से महजत रोड पर उसके साथ यह वारदात हुई। दूसरी ओर पुलिस ने विभिन्न रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
इस मामले में पुलिस कॉल डिटेल, फोन लोकेशन को मुख्य आधार मानकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार वीरवार को मृतक राममेहर के फोन की लोकेशन का डाटा खंगाला गया तो उससे खुलासा हुआ कि राममेहर हिसार नहीं गया था। पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से राममेहर अपने घर नहीं गया था। इसको देखकर यह प्रतीत होता है कि वह पिछले दो दिनों से परेशान चल रहा था।
पुलिस के लिए यह भी पहेली है कि राममेहर का शव गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बरामद हुआ था। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि पहले हत्या की और बाद में शव गाड़ी में रखा गया होगा। इसके अलावा गाड़ी को आग लगाने के लिए पेट्रोल, डीजल या अन्य किसी पदार्थ का इस्तेमाल करने के बारे में भी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इन सबका खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
खंगाले सीसीटीवी
पुलिस ने इस मामले में वीरवार को घटनास्थल के रास्ते के अनेक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान बारीकी से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि फुटेज से फिलहाल पुलिस को कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस ने हार नहीं मानी है और फोन लोकेशन व कॉल डिटेल को आधार मानकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
कई फोन सर्विलांस पर
एक व्यापारी की लूटपाट के बाद जलाकर जघन्य हत्या करने के मामले को हांसी पुलिस गंभीरता से ले रही है और स्वयं एसपी लोकेंद्र सिंह भी इस मामले को लेकर अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गंभीर मामला होने के कारण पुलिस ने इस मामले जुड़े अनेक लोगों के फोन भी सर्विलांस पर लगाए हैं। पुलिस का मानना है कि फोन कॉल्स से भी इस जघन्य हत्या के मामले का सुराग हाथ लग सकता है।

यह था मामला
गौरतलब है कि मंगलवार रात को भाटला से महजत रोड पर डाटा गांव निवासी 35 वर्षीय राममेहर से 11 लाख रुपये लूटकर उसे कार में जिंदा जलाने की वारदात हुई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर मृतक का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि मरने वाला राममेहर ही है। मृतक के परिजनों का कहना था कि राममेहर 11 लाख रुपये निकलवाकर हांसी से हिसार गया था और रात को लौटते समय उसके साथ यह वारदात हुई।
एसपी ने किया वारदात स्थल का निरीक्षण
हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने वीरवार को वारदात स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने जांच कर रहे अधिकारियों से मामले की विस्तृत रिपोर्ट ली और घटनास्थल से बरामद सुराग के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस मामले की तह तक जाकर सच्चाई का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि मामले में जांच जारी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
फोन लोकेशन में राममेहर के हिसार जाने की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे तथ्यों के साथ जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- धर्मवीर सिंह, डीएसपी, हांसी