{"_id":"66b3a92661475e4f050aa402","slug":"olympics-disappointment-in-balali-village-due-to-the-decision-on-vinesh-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Olympics: विनेश पर फैसले से बलाली में मायूसी, महाबीर फोगाट बोले- विनेश को अभी से ओलंपिक 2028 की तैयारी कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Olympics: विनेश पर फैसले से बलाली में मायूसी, महाबीर फोगाट बोले- विनेश को अभी से ओलंपिक 2028 की तैयारी कराएंगे
Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
सार
विनेश को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई करने पर ताऊ महाबीर फोगाट ने दुख जताया। उन्होंने किसी भी साजिश से इन्कार किया। कहा कि बढ़े वजन ने हमारी उम्मीदों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
महाबीर फौगाट, द्राणाचार्य अवॉर्डी और पहलवान विनेश के ताऊ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य करार दिए जाने से बलाली गांव में मायूसी है। ताऊ महाबीर फोगाट ने कहा कि बढ़े वजन ने हमारी उम्मीदों को तोड़ दिया। बुधवार सुबह जैसे ही पता चला कि विनेश को डिस्क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है तो बहुत कष्ट हुआ। इस बार वह सोना जीतकर लौटने वाली थी। जब विनेश पेरिस से लौटेगी तो उससे बात करेंगे और अभी से 2028 ओलंपिक के लिए तैयारी कराएंगे। साथ में मेरी जो छोटी बेटी है उसे भी ओलंपिक के लिए तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन
विनेश की तबीयत बिगड़ने को लेकर द्रोणाचार्य अवॉर्डी ने कहा कि उसने वजन घटाया है। उसे एकदम से सदमा लगा है, ऐसा होना लाजिमी है। जब यह सब सुनकर मुझे सदमा लगा है और जवाब देते नहीं बन रहा तो खिलाड़ी का क्या हाल होगा सोचा जा सकता है। महाबीर फोगाट ने कहा कि इस मामले में अब जो भी करना है, चीफ कमेटी और फेडरेशन को करना है। वही फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
50 ग्राम अधिक वजन की भी छूट नहीं
बृजभूषण के बयान और साजिश को लेकर महाबीर फोगाट ने कहा कि खिलाड़ी खुद समझदार है। ऐसा कुछ नहीं है। खिलाड़ी को पता होता है कि क्या खाना है क्या पीना है। वजन ज्यादा होने पर छूट को लेकर कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। 100 ग्राम तो दूर 50 ग्राम बढ़े वजन की भी छूट नहीं होती।
विज्ञापन