फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Old roads of the main roads of the city will be reconstructed with mastic layer

Hisar News: मास्टिक लेयर बिछा शहर के मुख्य मार्गों की पुरानी सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

Sun, 16 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Old roads of the main roads of the city will be reconstructed with mastic layer
हांसी उमरा गेट से तिकोना पार्क रोड, जिस पर मास्टिक लेयर बिछाई जानी है।
हांसी। शहर में ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से तिकोना पार्क से विश्वकर्मा चौक व दिल्ली गेट से चौपटा तक की सड़कों की विशेष तकनीक से मरम्मत की जाएगी। यहां पर मास्टिक लेयर बिछाई जाएगी। जिससे इन सड़कों की उम्र और बढ़ जाएगी। परिषद ने इसके लिए टेंडर लगा दिया है। आगामी दिनों में टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन

तिकोना पार्क से उमरा गेट, बड़सी गेट से विश्वकर्मा चौक और दिल्ली गेट से चौपटा तक सड़कों की मरम्मत की जाएगी। यह सभी सड़कें अभी सीसी रोड की बनी हुई हैं। इन सड़कों को बने 15 वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है। पहले नगर परिषद की यहां पर सड़क बनाने की योजना थी। लेकिन इतनी लंबी सड़क बनाने में समय भी लगता और लोगों को परेशानी भी होती। वहीं इन सड़कों की हालत अभी भी अन्य सड़कों से बेहतर है। जिसके चलते नगर परिषद ने इन सड़कों पर मास्टिक लेयर बिछाने का निर्णय लिया। मास्टिक लेयर बिछाए जाने से इन सड़कों की उम्र तो बढ़ेगी ही वहीं सड़कें समतल हो जाएंगी। इन सड़कों के बीच में छोटे गड्ढे हैं। मास्टिक लेयर बिछने से इन गड्ढों से भी छुटकारा मिलेगा। मास्टिक लेयर के लिए नगर परिषद द्वारा टेंडर लगाया गया है। इसके लिए तीन टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन



मास्टिक लेयर से ये होगा लाभ
मास्टिक लेयर तकनीक बड़े शहरों में इस्तेमाल की जाती है। इससे बनी सड़क की लाइफ भी अच्छी होती है और सड़क पर गड्ढे भी नहीं बनते। अभी तक इसका प्रयोग पुलों पर किया जाता था। क्योंकि पुलों पर वाहन चालक रुक-रुककर चलते हैं। इसलिए इस तकनीक का सहारा लिया जाता है ताकी सड़क खराब न हो। इस तकनीक को पुल के बीच वाले समतल हिस्से में उपयोग किया जाता है। इसी का उपयोग अब शहर की सड़कों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे बनती है मास्टिक लेयर
मास्टिक लेयर में छोटे-छोटे दाने होते हैं जो इस सड़क को टूटने नहीं देते। वहीं इसकी लेयर अन्य सड़कों की अपेक्षा भी मोटी होती है। मास्टिक लेयर की सड़क बनाने में बिटुमिनस, स्टोन चिप्स, प्लास्टिक, क्रशर, गद्देदार परत सहित अन्य सामान का प्रयोग होता है। इससे सड़क कई साल चलती है। हालांकि इसकी लागत भी आम सड़क के मुकाबले डेढ़ गुणा रहती है लेकिन यदि लाइफ की बात करें तो कम से कम 7-8 साल तक सड़क खराब नहीं होती।



मास्टिक लेयर से सड़कें चकाचक हो जाएंगी। इन्हें तोड़कर दोबारा बनाने की जरूरत नहीं पडेगी। इसके लिए आगामी दिनों में टेंडर लगाया जाएगा- जयवीर डुडी, एक्सईन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed