फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Old friends arrived to pay respects to the ashes of former Chief Minister OP Chautala.

Hisar News: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के अस्थि कलश को नमन करने पहुंचे पुराने साथी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Old friends arrived to pay respects to the ashes of former Chief Minister OP Chautala.
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला की अस्थियों की कलश यात्रा शुक्रवार को हिसार पहुंची। बारिश के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अस्थि कलश यात्रा का कार्यक्रम अग्रसेन भवन में रखा गया। पूर्व में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ काम कर चुके और वर्तमान में भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह ने भी अस्थि कलश को नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि दी।
यात्रा की अगुवाई रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला, डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल और इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने की। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा है कि जो लोग अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंच पाए थे, उनके लिए सभी 22 जिलों में अस्थि कलश यात्रा निकाल रहे हैं, ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के तीर्थ स्थलों में भी कलश ले जाए जाएंगे। ओपी चौटाला की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि समारोह 31 दिसंबर को सिरसा के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में होगा। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिसार जिला प्रभारी उमेद लोहान ने बताया कि 29 दिसंबर को यात्रा का समापन पंचकूला में होगा। एक कलश को जिले की पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिय नेता से बिछड़ने का गम :

इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिसार जिला प्रभारी उमेद लोहान ने बताया कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला का हिसार जिले से विशेष लगाव था और यहां काफी संख्या में लोग उनसे जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला के निधन से प्रदेशभर के लोगों में शोक की लहर है और उन्हें अपने प्रिय नेता से बिछड़ने का गम है। इस माैके पर देवेंद्र सैनी, अंजनी खारिया, कांग्रेस नेता सूबे सिंह आर्य, गौरव संपत सिंह, मुकेश सैनी, टीकाराम ढांडा, संजय खुराना, शकुंतला जाखड़, धर्मपाल सिवाच, डाॅ. दिनोदिया, चित्रा पूर्ण सिंह, इंद्र सिंह मलिक, शमशेर नंबरदार, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed